उदित नारायण के बेटे और मशहूर सिंगर आदित्य नारायण ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल से शादी की है। आदित्य और श्वेता 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी शादी में उनके माता-पिता बहुत एंजॉय करते हुए नजर आए। इसके साथ ही बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां उनकी शादी में शामिल हुई। बता दे कि आदित्य और श्वेता एक साथ शापित फिल्म में नजर आए थे।
View this post on Instagram
जिसके बाद से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। आदित्य श्वेता की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। वहीं अब आदित्य और श्वेता का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आदित्य श्वेता को अपने मायके वापस जाने के लिए कह रहे हैं। फैंस जमकर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस वजह से दी मायके जाने की धमकी
बता दें कि आदित्य नारायण ने शादी के 5 ही दिन बाद श्वेता को वापस मायके लौट जाने की धमकी दी है। वीडियो में श्वेता आदित्य की मां दीपा के साथ किचन में नजर आ रही है। वीडियो मे श्वेता को किचन में खाना बनाते हुए देखा जा सकता है। वहीं आदित्य अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना रहे हैं। थोड़ी देर बाद आदित्य श्वेता से कहते हैं कि, टेस्ट में कोई कसर नहीं रहनी चाहिए नहीं तो अपने ससुराल वालों के पास वापस चले जाओ।
View this post on Instagram
वहीं थोड़ी देर बाद ही आदित्य को समझ आता है कि उन्होंने मायके की जगह ससुराल कह दिया है। जिसके बाद वे अपनी गलती ठीक करते हुए कहते हैं कि, टेस्ट में कोई कमी नहीं होनी चाहिए वरना वापस अपने मायके चली जाओ।
फैंस का आया यह रिएक्शन
वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य के श्वेता को धमकी देने के बाद श्वेता और उनका परिवार हंसने लगते हैं। आदित्य श्वेता का यह फनी वीडियो फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। फैंस कमेंट सेक्शन में श्वेता को अच्छा खाना बनाने के लिए कह रहे हैं। वहीं कुछ फैंस दोनों को उनकी आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो आदित्य नारायण के एक फैन पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
शादी की तस्वीरें हो रही है वायरल
View this post on Instagram
View this post on Instagram
आदित्य और श्वेता करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी की बरात से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। शादी में दोनों को बहुत खुश और एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। आदित्य और श्वेता ने कलर कोऑर्डिनेट करते हुए अपनी शादी की ड्रेस बनवाई थी। वही रिसेप्शन में श्वेता को रेड कलर के खूबसूरत गाउन में देखा गया। उनकी शादी में उनके परिवार वालों के साथ बॉलीवुड से जुड़े कई दोस्त शामिल हुए।