खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही बड़े पर्दे पर माँ सीता का किरदारा निभा सकती हैं। रामायण पर आधारित इस फ़िल्म को आलोक देसाई बनाने वाले हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पीरियड ड्रामा फ़िल्म में काम करने के लिए करीना कपूर ने अपनी फीस बढ़ा दी है। हालांकि करीना और रामायण पर आधारित फिल्म बन रही है या नहीं इसके बारे में पूरी जानकारी तो करीना कपूर और फ़िल्म के मेकर्स ही दे सकते हैं। हालांकि सीता का किरदार निभाने से पहले ही करीना कपूर ट्विटर पर लोगों के गुस्से का सामना उठा रहीं हैं।
इन दिनों ट्विटर पर #BoycottKareenaKhan नाम से हैशटैग ट्रेन्ड कर रहा है। कई लोग नहीं चाहते कि करीना कपूर खान सीता का किरदार बड़े पर्दे पर निभाये। लोग अपनी नाराजगी की कई वजह भी ट्विटर के माध्यम से साझा कर रहे हैं। लोगों को यह बात भी पसंद नहीं आई थी कि करीना कपूर खान ने इस फ़िल्म के लिए अपनी फीस बढ़ा दी। वहीं कुछ लोग यह भी सवाल पूछ रहे हैं कि तैमुर अली खान की माँ सीता का किरदार कैसे निभा सकती है। वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि करीना सीता का किरदार निभाने के लिए योग्य नहीं है।
yes I support this #BoycottKareenaKhan
— Pushpendra Kulshrestha (@PuspendraTweet) June 12, 2021
Rt if you think she should play the Role of Sita Maa🙏#BoycottKareenaKhan pic.twitter.com/MobhHZvVWw
— AbhishekkK (@Abhishekkkk10) June 12, 2021
Stop funding DWood
Boycott Anti-hindu Bwood#BoycottKareenaKhan pic.twitter.com/mkAa7cx8Ke— Amul 🎀🍧 𝐀гyค ♥🇮🇳 (@Rocky_000_007) June 12, 2021
How can charsi ghamandi Khan play the role of goddess Sita in Ramayana?#BoycottKareenaKhan Rhea Bosses Killed Sushant pic.twitter.com/jPy3Zb99kC
— Helly 🇮🇳 (@Helly84904253) June 12, 2021
Rhea Bosses Killed Sushant#BoycottKareenaKhan pic.twitter.com/4TD4DpjzMW
— Aradhana Rajput (@AradhanaRajpu16) June 12, 2021
कई लोगों ने तो चेतावनी भरे अंदाज में यह तक कह दिया कि अगर सीता का किरदार करीना निभाती है तो वे इसके लिए विरोध प्रदर्शन भी कर सकते हैं। लोगों ने फ़िल्म के मेकर्स पर भी आरोप लगाया है कि सीता का किरदारा करीना को आफर करके फ़िल्म के मेकर्स उनकी धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सैफ ने तांडव में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया था। अब करीना को हम पवित्र रामायण में काम नहीं करने देंगे। दूसरे शख्स ने करीना और रामायण की सूपर्खा की फोटो शेयर कर लिखा कि करीना को सीता नहीं शूर्पणखा का रोल दो।
#BoycottKareenaKhan@erbmjha perfect role for Kareena khan pic.twitter.com/hVcS3Nzmah
— Ayush Shukla (@ayushshuklas) June 12, 2021
There is no comparison between earth n sky.
Just like that no comparison between our kind hearted Sushant @itsSSR and witch aunty.
But still pls see d difference…
Love vs hate 👍Rhea Bosses Killed Sushant#BoycottKareenaKhan pic.twitter.com/4sD2TLWsuX
— Neha Kumari🇮🇳 (@NehaT1923) June 12, 2021
My Message To All Nationalist .#BoycottKareenaKhan pic.twitter.com/ub78klGYeP
— Sadhvi Prachi (@Sadhvi_prachi) June 12, 2021
#BoycottKareenaKhan in Sita role because @kangnaranuut is fit for this #KANGANA_AS_SITA is best!🙏 pic.twitter.com/rEipekqDmZ
— Sunny Deol (@SunnyDe45) June 12, 2021
वहीं कुछ लोगों ने सुझाव देते हुए सीता के किरदार के लिए कंगना रणौत का नाम लिया। लोगों की यह भी मांग है कि सीता के किरदार कब लिए किसी हिन्दू अभिनेत्री को ही लेना चाहिए। गौरतलब है कि करीना कपूर खान ने अपने बेटे का नाम तैमुर रखा था उस वक्त भी काफी बवाल हुआ था।