कामयाब व्यक्ति को हर कोई सलाम करता है। आम आदमी उसकी तारीफ में कसीदे पढ़ता है, उससे मिलने के सपने देखता है, उसके साथ एक फोटो एक ऑटोग्राफ के लिए कुछ भी कर गुजरता है। मगर यह वो तब की बात है जब व्यक्ति कामयाब हो जाये, मगर कामयाबी का रास्ता बेहद तकलीफ देह है। बॉलीवुड की आज की टॉप की अभिनेत्रियां भी इस सफर से गुज़र चुकी हैं। आज जहां उनकी खूबसूरती के करोड़ों दीवाने हैं, तो कल उन्हीं को ‘भैंस’, ‘तबेले जैसी शक्ल वाली’ जैसे कई भद्दे शब्द भी सुनने को मिले थे।
आज जहां ग्लैमर की दुनिया की चकाचौंध में चमकने वाली अभिनेत्रियां अपने हुस्न से सबको मोहित करने का काम कर रही है। वो कल इतनी खूबसूरत नहीं थी जितनी इस इंडस्ट्री के लिए जरूरी है। लिहाजा उन्हें कई कटु वचन भी सुनने पड़े, वहीं इस खूबसूरत त्वचा को पाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष भी करना पड़ा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी थी वो अभिनेत्रियां –
रानी मुखर्जी – फटा ढ़ोल
View this post on Instagram
रानी मुखर्जी की आवाज बॉलीवुड में यूनिक है। उनकी आवज के आज करोड़ों लोग कायल है। कुछ लोगों ने तो इन्हें सेकसी आवाज की मल्लिका का भी ताज रानी के सर पर रख दिया है। हालांकि आज चाहे उनकी आवज को इतने इनामों से नवाजा जा रहा है। मगर शुरुआत में उनकी आवाज को इरिटेटिंग और फटा ढोल कहा जाता था।
शिल्पा शेट्टी – तबेले जैसी शक्ल
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी के चेहरे की त्वचा का रंग गेंहुआ है। यानी लागभग आम भारतीयों के रंग से भी ज़्यादा दबा हुआ। वहीं बॉलीवुड ने सुंदरता की परिभाषा सदैव गौरेपन से ही शुरू की है। लिहाजा अपने रंग की वजह से उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा। आज भी उनकी आलोचना करने वाले उन्हें उनके रंग पर ही टोंट मारते हैं। हालांकि वो चेहरे के रंग को तो नहीं बदल सकती थी लिहाजा उन्होंने हैल्थ, डांस और फिगर पर ध्यान दिया।
रेखा को भी कहा बुरा भला
View this post on Instagram
रेखा को बॉलीवुड सदाबहार अभिनेत्री के रूप में याद करता है। उम्र के इस पड़ाव में भी वे नई नवेली अभिनेत्रियों को अपनी अदाओं से पानी पिला सकती हैं। हालांकि आज खूबसूरती का पर्याय बन चुकी रेखा को भी अपने रंग और फिगर की वजह से काफी बुरी बातें सुननी पड़ी थी। लेकिन उन्होंने लोगों की बातों पर ध्यान ना दे कर अपनी मेहनत पर विश्वास किया।
काजोल का काला रंग
View this post on Instagram
एक्ट्रेस तनुजा की स्टार बेटी काजोल को देखा जाए तो कुछ ज़्यादा परेशानी आनी नहीं थी। चूंकि काजोल इतनी बड़ी स्टार की बेटी थी तो उन्हें आसानी से काम मिल ही जाना चाहिए था। मगर उनकी मोटी नाक, मिली हुई आईब्रो और काले रंग की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि उनके मुंह पर कोई कुछ नहीं बोलता था मगर पीठ पूछे तो उनके बारे में बहुत कुछ कहा ही जाता था।