बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले दिनों रकुल का नाम सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में आया था। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उनसे पूछताछ भी की। इन दिनों रकुल प्रीत सिंह अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए मालदीव्स में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। रकुल ने अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए हैं।
जिनमें से एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो में रकुल प्रीत सिंह स्विमिंग करने के लिए समुद्र में उतर रही है। रकुल के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो में रकुल प्रीत सिंह को ग्रीन मोनोकिनी में देखा जा सकता है। जिसमें उनका लुक बहुत अच्छा लग रहा है।
वीडियो के साथ तस्वीरें हो रही है वायरल
Maldives seems to be the big love for our B-town ladies #KatrinaKaif, #TaraSutaria and #RakulPreetSingh 💕
Where would you want your next vacation to be? pic.twitter.com/eLL31A6RCM
— All About Eve India (@allabouteve_in) November 20, 2020
रकुल प्रीत सिंह अपनी शूटिंग के चलते बहुत बिजी रहती हैं। इन दिनों वह अपने परिवार के साथ मालदीव में वक्त बिता रही हैं। बता दे कि वायरल हुआ वीडियो फिल्मफेयर द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में रकुल प्रीत सिंह का अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो में जब रकुल स्विमिंग करने के लिए समुद्र में उतरती हैं। तो पानी में जाने के बाद वह आसपास के नजारे की तारीफ भी करती हैं। रकुल कहती है कि, यह बहुत खूबसूरत है।
इस वीडियो के साथ साथ रकुल की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। रकुल ने वह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कि है। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। रकुल ने लिखा है कि, समुद्र की खुशबू लो, आसमान को महसूस करो और अपनी आत्मा को उड़ने दो।” रकुल की फोटोज और कैप्शन दोनों ही फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं।
कन्नड़ फिल्मों के बाद बॉलीवुड में बनाई है पहचान
रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड में एक जाना माना नाम है। लेकिन रकुल ने एक्टिंग में अपना डेब्यू एक कन्नड़ फिल्म से किया था। उनकी पहली फिल्म का नाम गिल्ली है। रकुल कन्नड़ के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह साउथ की एक बेहतरीन अदाकारा हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई यारियां थी। फिल्म में रकुल की परफॉर्मेंस को बहुत सराहा गया था।
#RakulPreetSingh is enjoying her vacation in #Maldives .@Rakulpreet pic.twitter.com/k1tnG0NuJJ
— E24 (@E24bollynews) November 20, 2020
इस फिल्म के बाद रकुल प्रीत सिंह केवल साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी जाने जानी लगी थी। रकुल ने इसके बाद कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार रकुल प्रीत सिंह को फिल्म मरजावा में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया रितेश देशमुख मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म को इसकी दमदार स्टोरी के साथ साथ अच्छे म्यूजिक के लिए भी जाना जाता है। रकुल कि आगामी हिंदी फिल्म इंडियन 2 है।