रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने 2 साल पहले हुई एक इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या के केस में गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद उन्हें अलीगढ़ से मुंबई की तलोजा जेल में शिफ्ट किया गया है। बता दे कि तलोजा जेल अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों को रखने के लिए फेमस है। जब अर्णब गोस्वामी को तलोजा जेल ले जाया जा रहा था तब उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि, मुंबई पुलिस उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जेल में उन्हें मारा-पीटा गया है और वहां पर उनकी जान को खतरा भी है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए न्याय की मुहिम और तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार का समर्थन करते हुए उनका मजाक बना रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने उनका मजाक बनाते हुए ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंनेे मुंबई पुलिस को मुंबई का किंग बताया है।
मुंबई का किंग है मुंबई पुलिस
MUMBAI KA KING KAUN? ..It is MUMBAI POLICE ..This is the only true SATYA https://t.co/FKq5qOjBTd
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) November 9, 2020
बता दें कि पिछले दिनों रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए अर्णब गोस्वामी को बच्चों की तरह रोने से मना किया था। उन्होंने लिखा था कि, अगर उन्होंने किसी को चैलेंज किया है तो उन्हें हिम्मत से उसका सामना करना चाहिए। और उन्हें डर लगता है तो वह पाकिस्तान चले जाएं। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहुत हंगामा हुआ था। वहीं अब उन्होंने एक और ट्वीट किया है। जिसके बाद भी लोग उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं।
रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘मुंबई का किंग कौन? वो है मुंबई पुलिस..और यही एक सत्य है।’ उनका यह ट्वीट बहुत जल्द सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्वीट के बाद रिट्वीट करते हुए इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। बहुत से लोगों ने अर्णब गोस्वामी का समर्थन करते हुए इस ट्वीट पर अपना गुस्सा जताया है। वही कुछ लोगों का मानना है कि मुंबई पुलिस अपनी जगह बिल्कुल सही है।
उद्धव ठाकरे है माफिया
सर जहां तक मुझे पता है भारत में राजतंत्र नहीं बल्कि लोकतंत्र है और लोकतंत्र की एक खास बात है कि यहां का राजा जनता होती है।
ये अलग बात है कि मानसिक गुलामी के कारण कुछ लोग आज भी राजतंत्र में जीते हैं।— Adv Vivek kumar gupta (@vivekkumarg519) November 10, 2020
राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट के बाद बहुत से लोगों ने मुंबई पुलिस के साथ महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को माफिया कह दिया है। यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, उद्धव ठाकरे एक बहुत बड़ा माफिया है। अगर कोई उनके पैरों में गिरता है उनसे विनती करता है तो एक इशारे पर अर्णब गोस्वामी जेल से बाहर आ जाएंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने मुंबई पुलिस पर तंज कसते हुए उसे राजद्रोही बताया है। और कहा है कि राम गोपाल वर्मा की तरह ही सभी लोग उनके लिए ही काम कर रहे हैं।
KRK @kamaalrkhan explained it very well 👍👇https://t.co/pDT3NJVff6
— ✨HARINI✨ (@IamHarini8) November 9, 2020
I think the person who’s reporting has just ran 100 kilometres and he wanted to create an impact than the real impact which he ran 100 meters to reach him from the car…..!!!!! 100m real and 100km is for tea are p…..!!!!!
— Tarun the manipulator (@ismart_Tarun) November 9, 2020
Arnab thot he will be arreated for TRP case. Here comes the statement from police. We will arrest before giving 24 hrs notice. But they arrested him in another case lol. Which can be done without any notice and non bailable.😂🙏
— Head of Head (@MeetaJalebi) November 9, 2020
वहीं एक यूज़र ने पालघर की घटना को याद करते हुए लिखा है कि, उन्हें बहुत अच्छे से पता है कि मुंबई पुलिस का ही एक तरफा राज है। उन्होंने देखा था कि पालघर लिंचिंग के दौरान कायर मुंबई पुलिस का क्या हाल था। सोशल मीडिया पर रामगोपाल वर्मा के गोवा भाग जाने पर भी सवाल उठाए गए। वही कुछ लोग उनके समर्थन में भी दिखाई दिए। उन्होंने लिखा कि यह बात सौ प्रतिशत सही है।