बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार देखा जा रहा है कि किसी अभिनेता के फैंस इतने महीनों तक उसके लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने देश-विदेश में उनके लिए प्रार्थनाएं की है और न्याय की मांग की मुहिम का हिस्सा बने हैं। यहां तक कि फैंस ने नेपोटिज्म के नाम पर आलिया भट्ट की फिल्म सड़क 2 के ट्रेलर को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाला ट्रेलर बना दिया।
अब सुशांत के फैंस के निशाने पर रणवीर सिंह का एक कमर्शियल ऐड आ गया है। बता दे कि सुशांत के सभी फैंस ने बिंगो स्नैक्स के एक विज्ञापन को बॉयकॉट करने का फैसला लिया है। बता दे कि उस विज्ञापन में रणवीर सिंह साइंस की बातें कर रहे थे। यहीं बात सुशांत के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत साइंस स्टूडेंट थे इसके साथ ही उन्हें कॉसमॉस और फिजिक्स में बहुत इंटरेस्ट था।
घर पर था टेलिस्कोप
•Paradoxical Photons
•E=mc2
•Aliens ki feelingsWhat do you mean by this??
This joker @RanveerOfficial who was always jealous of Sushant and now he is targeting a man who is no more defend himself.SSRians, Let's dislike and show this druggie our power. pic.twitter.com/1jHyFSEChX
— ₐₐₛₜₕₐ♡ || ᴊᴜꜱᴛɪᴄᴇ4ꜱꜱʀ🦋🌈 || (@Aaaaaaastha) November 18, 2020
किसी भी बॉलीवुड एक्टर के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि उसे साइंस में इतना इंटरेस्ट हो। सुशांत सिंह राजपूत बचपन से ही साइंस में इंटरेस्ट रखते थे। वह इंजीनियरिंग की कई परीक्षाओं में रैंक होल्डर थे। उन्हे साइंस और कॉसमॉस की बातें करना अच्छा लगता था। यहां तक कि क्वांटम फिजिक्स उनका फेवरेट टॉपिक हुआ करता था। सुशांत के मुंबई स्थित घर में उन्होंने एक टेलिस्कोप भी रखा हुआ था।
Sushant's message for Bingo…#NoSushantNoBollywood
Ask @RanveerOfficial to decode this… pic.twitter.com/1WRkJIU2cj— RGoswami- VOICE for SSR,DISHA & ARNAB (@RGoswam0271868) November 19, 2020
इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत नासा में ट्रेनिंग भी ले चुके थे। सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए एक बार मनोज बाजपाई ने भी कहा था कि, एक चीज जो उन्हें सुशांत के बारे में सबसे ज्यादा याद आती है वह यह कि सुशांत हर चीज को सीखने की इच्छा रखते थे। उन्हें स्पेस, क्वांटम फिजिक्स, एक्टिंग और फिल्म मेकिंग के बारे सब कुछ जानना अच्छा लगता था।
बॉयकॉट बिंगो कर रहा है ट्रेंड
बता दे कि बिंगो स्नैक्स के ऐड में रणवीर सिंह सुशांत के स्टाइल में नजर आ रहे हैं। विज्ञापन में उनसे पूछा जाता है कि, उनका आगे का क्या प्लान है। सवाल के जवाब में रणवीर पैराडॉक्सिकल फोटोन, एल्गोरिथ्म और एलियंस के बारे में बात करते हैं। हालांकि इस विज्ञापन में सीधे तौर पर सुशांत सिंह राजपूत से कोई रिफरेंस नजर नहीं आ रहा है। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का मानना है कि विज्ञापन में उस चीज के बारे में बात की गई है जिसे सुशांत सबसे ज्यादा पसंद करते थे।
See how Ranveer Singh and bingo together make fun of SSR.
Their tagline should be "Brand of India but not pride of India" #BoycottBingo#RepublicRoar4SSR pic.twitter.com/CJcSu7KeCP— DAYANAND BAIRAGI (@Imonly4sushant) November 19, 2020
After doing bingo advertisement
Public to Ranveer Singh:
.
.
.#BoycottBingo
Advertisement banane wale bhi kam MC nhi h pic.twitter.com/oYdkyNkmBY— Shivam Pyasi (@Bae_caar) November 19, 2020
रणवीर का इस तरह से विज्ञापन में साइंस के बारे में बात करना सुशांत सिंह राजपूत की इंसल्ट और उन्हें कॉपी करना है। इसी बात से नाराज सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन को बायकाट कर रहे हैं। सुशांत के कई फैंस ने कमेंट करते हुए इस विज्ञापन की निंदा की है। एक फैन का कहना है कि रणवीर की हिम्मत कैसे हुई कि वह सुशांत की तरह बात करें और उनका स्टाइल कॉपी करें। वही एक दूसरे फैन ने लिखा है कि, रणवीर सुशांत से जलते हैं क्योंकि सुशांत को लाखों फैंस आज भी उनसे इतना प्यार करते हैं। बता दे की कंपनी ने यूट्यूब पर विज्ञापन वीडियो पर कमेंट और लाइक डिसलाइक का ऑप्शन हटा दिया है।