70 और 80 के दशक के अभिनेताओं में अगर सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं की एक लिस्ट बने तो उसमें एक नाम विनोद मेहरा का भी होगा। उस दौर में विनोद मेहरा कई फिल्मों की जान हुआ करते थे, वहीं उनकी रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही। उन्होंने अभीनेत्री रेखा से गुपचुप ढंग से शादी भी कर चुके थे। आज विनोद मेहरा हमारे बीच में नहीं हैं मगर उनके बच्चे जरूर अब भी किसी ना किसी रूप में फिल्मी दुनिया से जुड़े हैं। गौरतलब है कि विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा ने वर्ष 2007 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू विक्टोरिया नंबर 203 से किया था।
I wonder if it's manekda directing Rekha and Vinod mehra in ghar. I think it's the aaj kal paon song pic.twitter.com/ESF4HuZYsK
— J (@jiteshpillaai) April 2, 2015
दरअसल बॉलीवुड की फिल्में प्यार और रोमांस से भरपूर होती है। अब फ़िल्म में प्यार और रोमांस करते हुए कब असल जिंदगी में भी हीरो हीरोइन एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं पता ही नहीं चलता। कभी कभी यह इश्क परवान चढ़ जाता है और दोनों की शादी हो जाती है। हालांकि सबके प्यार को यह मुकाम नहीं मिलता कुछ लोग ऐसे भी है जिनका प्यार शुरुआत होने से पहले ही खत्म हो जाता है।
Rekha and Vinod Mehra had superb screen chemistry pic.twitter.com/bX2sdAAMX2
— آدم بیزار (@shams_z) June 9, 2019
इन सबके इतर कई ऐसे रिश्तें भी होते हैं जो महज़ दोस्ती तक ही रहता है मगर लोग इसे इश्क का नाम दे देते हैं। ऐसा ही एक रिश्ता था विनोद मेहरा और रेखा का, इसी रिश्ते को आइए और नज़दीक से जानने की कोशिश करते हैं।
View this post on Instagram
इस रिश्ते की बारीकी के बारे में बताया खुद विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा ने, उन्होंने पहली बार इस विषय पर खुल कर चर्चा की। जब सोनिया से उनके पिता और रेखा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘मैं मेरे पिता की लाइफ के बारे में कोई बात नहीं कहना चाहती, यह उस समय की बात है जब मैं पैदा भी नहीं हुई थी, मेरा यह मानना है कि वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे’। रेखा के बारे में बात करती हुई सोनिया कहती है कि रेखा का नेचर बहुत अच्छा है, मैं उनसे कई बार मिल चुकी हूं। मुझे वे बेहद पसंद है।