दिवंगत अभिनेता के जाने के बाद लगभग पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही कटघरे में खड़ी हो गयी है। लोगों का गुस्सा इंडस्ट्री से जुड़े उन तमाम लोगों पर फुट रहा है जिसने किसी ना किसी तरीके से उनके चहते सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत को परेशान किया था। मगर इस मामले में जिसकी सबसे ज़्यादा फजीहत हुई वो थी सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती की। सुशांत मामले की जांच कर रही NCB ने भी रिया को ड्रग में संलिप्त पाया और उन्हें इसके लिए जेल की यात्रा भी करनी पड़ी।
मगर कानून और अदालत के बाहर सबसे ज़्यादा मुश्किल उन्हें दी जनता की अदालत ने यानी की सोशल मीडिया ने, दरअसल आये दिन वो सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करती हैं। और यह अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। वहीं वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। हालांकि उनकी तकलीफें फिलहाल खत्म नहीं हुई हैं। इन दिनों वे और उनका परिवार अपने लिए नए घर की तलाश करता हुआ दिखाई दे रहा है।
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही खबरों के अनुसार रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रहा है, और वे जल्द से जल्द नए घर में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं। इस ख़बर की पुष्टि करता एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रिया चक्रवर्ती के माता पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और संध्या चक्रवर्ती मुम्बई के खार इलाके में अपने लिए घर की तलाश कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर में अगर आपको याद हो तो रिया चक्रवर्ती ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने बताया था की देखिये किस तरह मेरे घर के बाहर मीडिया का जमघट बना हुआ है। सूत्रों की माने तो मीडिया से ही परेशान हो कर रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार अपने लिए एक नए घर की तलाश कर रहा है।