सुशांत मामले से सुर्खियों का केंद्र बनी रिया चक्रवर्ती आज मुम्बई के बांद्रा में नज़र आई। दिवंगत अभिनेता की इस दुनिया से रुख़सती के बाद रिया चक्रवर्ती लाइमलाइट में आई थी। बता दें कि रिया चक्रवर्ती सुशांत की प्रेमिका थी, लिहाजा उन पर इस मामले में कई तरह के सवाल उठे हैं। वहीं NCB ने उन्हें जेल की हवा भी खिलाई थी। वहीं रिया चक्रवर्ती आजकल जहां भी जाति है कैमरे उनके पीछे-पीछे चल पड़ते हैं। आज भी यही होता नजर आया जब अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मुम्बई के बांद्रा में पहुंची हुई थी।
#RheaChakraborty clicked out and about in the city today. pic.twitter.com/tThYtIUMtF
— Filmfare (@filmfare) January 20, 2021
कहा जा रहा है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपने दिवंगत प्रेमी सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी के लिए फूल खरीदने के लिए पहुंची हुई थी। जब फोटोग्राफर उनकी तस्वीर क्लिक करने के लिए उनके पास पहुंचे तो उन्होंने हाथ जोड़ कर उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। रिया ने वहां उपस्थित मीडियाकर्मियो से विनती कड़ते हुए कहा कि मैं अपने घर जा रही हूं, प्लीज मेरा पीछा ना करें।
Latest pics of ever gorgeous #RheaChakraborty ❤️✨🤗 pic.twitter.com/BPkySOPTj8
— HARIPRASAD (@_Flim_factory_) January 20, 2021
वहीं जब उनसे पूछा गया कि इन दिनों आप जहां जाती हैं वहां लोग आपका पीछा करते हुए नज़र आते हैं। तो क्या इससे आपको डर लगता है? इस पर रिया चक्रवर्ती ने हां में जवाब देते हुए गर्दन को हिलाया।
#RheaChakraborty spotted in Bandra as she heads out to buy some flowers pic.twitter.com/JTyOLZm3zt
— Pinkvilla (@pinkvilla) January 20, 2021
गौरतलब है कि जून 2020 में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस दौरान वे रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थे, वहीं सुशांत के पिता ने भी पटना में अभीनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए उन्हें मुख्य आरोपी माना था। जिसके बाद इस मामले के जुड़े तार ड्रग्स पर भी पहुंचे। ड्रग्स के ही एक मामले में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। अभी वे जामनत पर बाहर हैं।
बात अगर करियर की करें तो रिया चक्रवर्ती जल्द ही फ़िल्म चेहरे पर नज़र आने वाली है। इस फ़िल्म में उनके साथ बिगबी यानी की अमिताभ बच्चन स्क्रीन शेयर करेंगे।