सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसके बाद मुम्बई के पुलिस स्टेशन में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए उन पर एक्टर को गलत दवा देने का आरोप लगाया था। इसी शिकायत को रद्द करने के लिए सुशांत की बहनों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसका फैसला कोर्ट ने सुना दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में मीतू सिंह के खिलाफ मामले को खारिज़ कर दिया है वहीं प्रियंका सिंह को ले कर इस मामले को जांच के दायरे में आगे बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि इस मामले की पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील को सुना था और फैसले को सुरक्षित रख दिया था। वहीं आज इस मामले का फैसला सुनाया गया। कोर्ट का फैसला आने के बाद रिया के वकील सतीश मानशिन्दे काफी खुश दिखे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं और इस पर अपनी संतुष्टि भी ज़ाहिर करते है। वकील सतीश मानशिन्दे ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है रिया का सच्चाई और न्याय मांगना सफल रहा। सत्यमेव जयते
View this post on Instagram
बता दें कि सुशांत मामले पर आदेश जस्टिस एसएस शिंदे और एमएस कार्णिक की पीठ के द्वारा सुनाया गया है। पहली नज़र में देखते हुए बहन प्रियंका सिंह पर आरोप सही पाए गए है। कोर्ट ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि मामले की जांच में किसी भी तरह का कोई विघ्न उत्पन्न नहीं किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि 7 जनवरी को सुशांत मामले में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति शिंदे ने कहा था कि सुशांत के चेहरे से, कोई यह पता लगा सकता है कि वह निर्दोष, शांत और बहुत अच्छा इंसान था।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में विक्षिप्त अवस्था में पाए गए थे। एक तरफ जहां मुंबई पुलिस ने इसे ख़ुदखुसी मान कर मामला बंद कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ सुशांत के परिवार ने इसे खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला बताया। इसके साथ उन्होंने सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती पर एक्टर को जबरदस्ती ड्रग्स देने और उसे ख़ुदखुसी करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया, और रिया के खिलाफ केस भी दर्ज कराया। इस मामले की जांच कोर्ट ने CBI को सौंप दी है, अब वही इस मामले की तहकीकात कर रही है।