सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद से सुर्खियों में आई उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती का आज जन्मदिन है। अभिनेता के जाने के बाद रिया चक्रवर्ती कई सवालों के घेरे में थी, यही वजह है कि कई लोगों ने उन्हें मुख्य आरोपी भी माना। इसकी वजह से सुशांत मामले में आये ड्रग एंगल में उन्हें जेल की यात्रा भी करनी पड़ी। जमानत पर बाहर आने के बाद से रिया ने लगभग सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, मगर एक बार फिर वे अपने जीवन को सामान्य बनाने की कोशिश में लगी हुई है। और इसका असर उनके सोशल मीडिया अकॉउंट पर भी देखने को मिल रहा है। पहले की तुलना में वे इन दिनों काफी ज्यादा सक्रिय हो गयी हैं। अपनी फोटों के साथ वे अब कई वीडियो भी शेयर करती रहती है। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने अपने जन्मदिन पर भी किया जिसकी वजह से उन्हें लोगों की बातें सुननी पड़ रही है।
दरअसल अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर रिया ने एक बच्चे का वीडियो शेयर कर उसके लिए मदद की गुहार लगाई जिसके बाद उन्हें काफी लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा। जिस बच्चे के लिए रिया मदद मांग रही है वो महज़ एक साल का है और रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर से पीड़ित है। हालांकि रिया का यह एक बेहद अच्छा काम करना भी कुछ लोगों को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि उन्होंने अभिनेत्री की टांग खींचना शुरू कर दिया।
View this post on Instagram
इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती खुद भी नज़र आ रही है, और वे बच्चे की तबियत के बारे में जानकारी दे रही है। इस वीडियो में वे बताती हैं कि एक साल के इस बच्चे के लिए एक खास दवाई चाहिए। जिसकी बाज़ार में कीमत 16 करोड़ रुपये है। रिया चक्रवर्ती लोगों से यही अपील कर रही हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा पैसे वे इस बच्चे को दान में दें ताकि उसका इलाज किया जा सके।
View this post on Instagram
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- प्लीज हेल्प जानिश, 1 साल के जानिश को SMA Type-1, एक रेयर जेनेटिक बीमारी है। इस बीमारी में 2 साल का होने तक बच्चे का बचना नामुमकिन हो जाता है। इससे बचने का उपाय Zolgensma नामक दवाई है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है।
रिया चक्रवर्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ लोग जहाँ इस नेक काम के लिए रिया की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इसमें रिया की कोई साजिश नज़र आ रही है। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए कहा – आपको नहीं लगता यह तरीका पुराना हो गया है। वहीं एक यूजर उन्हें सिंपथि क्वीन बता रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने सॉरी बाबू लिखते हुए हंसने वाले इमोजी भी लगाए हैं। बहुत सारे यूजर तो इसे पैसे कमाने का तरीका बता रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने सॉरी बाबू लिखते हुए हंसने वाले इमोजी भी लगाए हैं। बहुत सारे यूजर तो इसे पैसे कमाने का तरीका बता रहे हैं।