टीवी की जानी मानी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने 75 साल की उम्र में अपनी देह त्याग दी है। उनके मैनेजर से मिली जानकारी के अनुसार उनका देवलोक गमन दिल सम्बंधित परेशानी की वजह से हुआ है। गौरतलब है कि बालिका वधु में दादी सा का दमदार किरदार निभाने वाली सुरेखा सीकरी लंबे समय से बीमार चल रही थी। 2018 में उन्हें लकवे ने जकड़ लिया था तो 2020 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक की समस्या ने तोड़ दिया था।
Mumbai: Three-time national award-winning veteran actress Surekha Sikri passes away following a cardiac arrest earlier this morning. She was 75 years old. pic.twitter.com/QSumOrKECb
— ANI (@ANI) July 16, 2021
सुरेखा के जाने के बाद उनके मैनेजर ने बयान ज़ारी करते हुए बताया ”दिल सम्बंधित परेशानी आने को वजह से आज सुबह सुरेखा सिकरी का 75 साल की उम्र में देवलोक गमन हो गया। वे काफी समय से दूसरी बार आये ब्रेन स्ट्रोक की वजह से वो बीमार चल रही थीं। अपने आखिरी वक्त में सुरेखा सिकरी अपने परिवार के साथ थीं। उनका परिवार दुख की इस घड़ी में अपने लिए प्राइवेसी चाहता है।ओम साईं राम”
Few actors are as versatile & accomplished as Surekha Sikri ji. She was an institution. Young actors must watch her work. RIP🙏 pic.twitter.com/y1sEA1iSXG
— Manish Sisodia (@msisodia) July 16, 2021
गौरतलब है कि सुरेखा इंटरटेनमेंट जगत की दिग्गज कलाकारा थी। वे तीन बार नेशल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। बता दें उन्हें फिल्म तमस 1988, Mammo (1995) और बधाई हो (2018) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। टीवी की दुनिया में सुरेखा सिकरी जब बालिका वधु में दादी सा का किरदार ले कर आई तो अपनी अदाकारी से उन्होंने पूरे देश को अपना मुरीद कर लिया। बधाई हो फ़िल्म में भी उनके किरदार को काफी लोकप्रियता मिली, सुरेखा उन अभिनेत्रियों में से एक है जिन्हें बच्चे से ले कर बूढ़े तक हर जनरेशन के लोगों से प्यार मिला है।
Rest in peace #SurekhaSikri ji 🙏🏽 pic.twitter.com/yAmDbkACEU
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) July 16, 2021
अगर सुरेखा के बचपन की बात करें तो उनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। वहीं उनका बचपन अल्मोरा और नैनीताल में बीता। इसके बाद एक्ट्रेस ने कॉलेज की पढ़ाई के लिए अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में दाखिला लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी अभिनय की रुचि को ध्यान में रख कर दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ज्वाइन किया। सुरेखा ने 1989 में Sangeet Natak Akademi Award भी अपने नाम किया था। सुरेखा सिकरी के पिता एयरफोर्स में थे और उनकी मां एक टीचर थीं। उनकी शादी Hemant Rege से हुई थी जिससे उनका एक बेटा राहुल सिकरी हैं। राहुल सिकरी मुंबई में हैं और आर्टिस्ट हैं।
RIP Dadisa …….
May God bless your soul #SurekhaSikri— Sidharth Shukla (@sidharth_shukla) July 16, 2021
बता दें अभिनेता नसीरुद्दीन शाह रिश्ते में सुरेखा सिकरी के बहनोई (Brother-in-Law) लगते हैं। दरअसल सुरेखा की बहन मनारा सिकरी ने नसीरुद्दीन से शादी की थी, वे उनकी पहली पत्नी थी।