इन दिनों शिल्पा शेट्टी काफी मुश्किलों का सामना कर रही है, उनकी परेशानी है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही। हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अडल्ट फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने के आरोप लगे थे। अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी माँ सुनंदा शेट्टी ओर करोड़ों रुपये हड़पने का संगीन आरोप लगा है। दरअसल शिल्पा शेट्टी और उनकी माँ पर धोखाधड़ी का यह आरोप उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दर्ज किया गया है।
View this post on Instagram
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के लखनऊ (Lucknow) में शिल्पा और उनकी मां के खिलाफ 2 रिपोर्ट दर्ज करवाने की ख़बर सामने आ रही है। इस रिपोर्ट के अनुसार शिल्पा और उनकी मां ने ऑयसिस स्लिमिंग स्किल सैलून ऐंड स्पा नाम से एक कंपनी खोली थी। इस कंपनी की फ्रैंचाइजी देने के नाम पर शिल्पा और उनकी मां ने कई लोगों से करोड़ों रुपये वसूले मगर कोई फ्रैंचाइजी नहीं दी गई। इस मामले में एक महिला ने जून में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, इस महिला का आरोप है कि कंपनी के लोगों ने दो बार में उनसे करीब ढाई करोड़ रुपये की रकम वसूली थी।
View this post on Instagram
धोखाधड़ी की दोनों रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लखनऊ पुलिस हरकत में आई और उन्होंने एक महीने पहले शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी को नोटिस भेज कर जवाब भी मांगा था। अब इस पूरे मामले की जांच करने के लिए लखनऊ पुलिस की एक टीम को मुंबई भेजा गया है। माना यह भी जा रहा है कि अगर जांच के बाद इस मामले में संलिप्तता स्पष्ट होती है तो शिल्पा शेट्टी और उनकी मां को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।