कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच रामानंद सागर द्वारा निर्मित सबसे चर्चित टीवी शो रामायण एक बार फिर से प्रसारित हुआ। इस सीरियल ने इस बार भी टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वही रामायण में काम करने वाले सभी एक्टर्स भी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। बता दे कि 8 नवंबर को रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का जन्मदिन था। अरविंद त्रिवेदी 82 साल के हो चुके हैं।
अरविंद त्रिवेदी मूल रूप से उज्जैन के रहने वाले हैं लेकिन वह सालों से मुंबई में ही रह रहे हैं। अरविंद त्रिवेदी महाकाल के बहुत बड़े भक्त माने जाते हैं। इसके अलावा वह राम भगवान को भी बहुत मानते हैं। उनके जन्मदिन पर उनके रामायण के सभी को स्टार्स ने उन्हें बधाई दी है। वहीं सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने उन्हें रामायण का एक दृश्य याद करते हुए बधाई दी है।
सीता और लक्ष्मण ने दी जन्मदिन की बधाई
Ramanand Sagar's Ram & Ravan together. #IHopeYouRemember#Nostalgia @DDNational Thanks for all the fond memories. 🙂 pic.twitter.com/5bLurBSXwY
— Saurabh Srivastava (@saurabh_prayag) September 15, 2014
रामायण के रावण यानी अरविंद त्रिवेदी को सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बधाई दी है। दीपिका ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें राजनीति में लाने के लिए धन्यवाद भी कहा है। दीपिका ने लिखा है कि, वह अभी तक के सबसे अच्छे रावण है।
उन्होंने ना सिर्फ सीता का हरण किया है बल्कि उन्होंने इस सीता को राजनीति में भी आने के लिए मनाया है। इसके साथ ही दीपिका ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए भगवान से उन्हे स्वस्थ रखने की कामना की है। इसके अलावा लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरविंद त्रिवेदी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। सुनील लहरी ने भी उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है।
केवट के लिए दिया था ऑडिशन
Veteran actor Arvind Trivedi, who is fondly known for playing the role of Ravan in Ramanand Sagar's 'Ramayan, turned a year older on Sunday (November 8). #ArvindTrivedi #DipikaChikhlia #Ramayan #SunilLahiri https://t.co/nyHyUDYBPv pic.twitter.com/Sr1lTipv6V
— 24x7newsbengal (@24x7newsbengal1) November 8, 2020
रामायण सीरियल को प्रसारित हुए इतने साल हो चुके हैं लेकिन अब भी लोगों के मन में रावण के बारे में सोचते हुए अरविंद त्रिवेदी का चेहरा ही आता है। अरविंद त्रिवेदी ने रावण के किरदार को जीवंत कर दिया था। लेकिन उनके रावण का किरदार निभाने के पीछे भी एक मजेदार किस्सा है। अपने एक इंटरव्यू के दौरान अरविंद त्रिवेदी ने खुद बताया था कि, वह रामायण में रावण के नहीं बल्कि केवट के किरदार के लिए ऑडिशन देने गए थे। बताया जाता है कि कास्टिंग करने वाली टीम चाहती थी कि रावण का किरदार अमरीश पुरी निभाए।
#Rarepic
And Here is the TEAM of #Ramayan ..
Thnku everyone for giving us Milestone सदाबहार रामायण
Specially Ramanand sagar ji 🙏@arungovil12 @LahriSunil Deepika ji and Our Hero DARASINGH JI 🙏
ofcourse legend @RealArvindT #ravan pic.twitter.com/AdfqwG47mQ— Narendra Kataria (@NarenderKatar15) April 11, 2020
लेकिन जब रामानंद सागर ने अरविंद त्रिवेदी को देखा तो उनकी कद काठी और एटीट्यूड देखकर उन्होंने तय कर लिया कि, रावण का किरदार अरविंद ही निभाएंगे। इस तरह से रामानंद सागर की रामायण को उसका रावण मिल गया। बताया जाता है कि अरविंद त्रिवेदी राम भगवान के भक्त हैं। यहां तक कि जब शूटिंग के दौरान उन्हें राम के लिए कुछ अपशब्द कहने पडते थे तो वह उसका प्रायश्चित करने के लिए भगवान राम की पूजा अर्चना और उपवास रखते थे।