बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। लेकिन अब उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। बता दें कि सोहेल खान की पत्नी का नाम सीमा सजदेव है। साथ ही उनके दो बेटे निर्वाण और योहान हैं। सीमा पेशे से एक फैशन डिज़ाइनर हैं। लेकिन उन्होंने बड़े पर्दे पर भी काम किया है। दोनों कलाकारों ने साल 1998 में एक-दूसरे शादी की थी। धर्म अलग होने के चलते दोनों के परिवार वालों ने शादी के लिए ‘हां’ करने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में शादी के लिए हामी भर दी थी।
आपको बता दें कि एक्टर सोहेल खान और सीमा सचदेव फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के सेट पर मिले थे। जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। लेकिन दोनों कलाकारों का रिश्ता ज्यादा समय टिक नहीं सका। गौरतलब है कि बीते दिनों सोहेल और सीमा सचदेव ने एक फैमिली कोर्ट में तलाक नामा दायर किया है। ऐसे में दोनों जल्द ही एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे। दोनों के अलग होने का कारण एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ सोहेल खान का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर बताया जा रहा था। बीते काफी समय से दोनों कलाकार लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इस बार दोनों के सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण एक खुलासा है।
वायरल हो रहे इस खुलासे में सीमा का कनेक्शन भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ बताया जा रहा है। बता दें कि सीमा सजदेव के भाई बंटी सचदेव कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट के मालिक हैं। उनके इस ऑर्गनाइजेशन से कई क्रिकेटर्स जुड़े हैं। साथ ही बता दें कि सीमा और बंटी क्रिकेटर रोहित शर्मा की धर्म पत्नी रीतिका सजदेह के चचेरे भाई-बहन हैं। जिससे ये पता लगता है कि सीमा, रोहित शर्मा की साली हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि रोहित शर्मा इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं। वो एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। वहीं बीते दिनों उन्होंने बल्लेबाजी और कप्तानी में कुछ खास झंडे नहीं गाड़े हैं। लेकिन फिर भी फैंस उन्हें पसंद करते हैं। रोहित शर्मा ने इस बार आईपीएल के 12 मुकाबलों में 18।16 की एवरेज से 216 रन बनाएं हैं। साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 125।28 और बेस्ट स्कोर 43 रन रहा है।