जिस अमेरिकन पॉप स्टार ने भारत को बताया गरीब, मुकेश अंबानी ने उसी से रात भर करवाया बेटी की शादी में डांस
कहते हैं न कभी किसी को किसी भी चीज़ के लिए घमंड नहीं करना चाहिए, कब चकनाचूर हो जाए पता नहीं चलता। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां एक पॉपस्टार ने घमंड भी किया और उसके चकनाचूर होने की आवाज़ भी काफी तेज़ आई। जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अमेरिका की एक पॉप स्टार ने भारत को गरीब कह दिया था। जिसके बदले में भारत की तरफ से ऐसा मुंहतोड़ जवाब मिला कि मॉडल की बोलती बंद हो गई। दरअसल, मुकेश अंबानी ने उसी पॉपस्टार को अपनी बेटी की शादी में रात भर डांस करवाया।
गौरतलब हो कि अमेरिका की मशहूर पॉप स्टार बियोंसे ने कहा था कि भारत बहुत ही ज्यादा गरीब देश है। उस दौरान तो उनके बयान का कोई जवाब नहीं दिया गया। लेकिन फिर साल 2018 में मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा की शादी मैं उसी पॉपस्टार को परफॉर्मेंस के लिए बुलाया। हालांकि, इसकी एक वजह ये भी थी कि बियोंसे ईशा की फेवरेट पॉप स्टार हैं। लेकिन इस दौरान बियोंसे को पूरी रात परफॉर्म करना पड़ा। रिपोर्ट्स की मानें तो बियोंसे एक दिन की परफॉर्मेंस के लिए करीब 15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। ऐसे में बियोंसे के लिए ये थप्पड़ जैसा था कि जिस भारत को उन्होंने गरीब बताया। वहीं के एक बिजनेसमैन ने उन्हें अपनी बेटी की शादी में उनसे रात भर परफॉर्म करवाया।
बता दें कि बियोंसे कुल 60 डांसर्स की टीम के साथ उदयपुर पहुंची थीं। ये पहला मौका था, जब किसी इंडियन वेडिंग में अमेरिकन पॉप स्टार बियोंसे ने परफॉर्मेंस दिया हो। बियोंसे ने ईशा की संगीत सेरेमनी पर पूरी रात परफॉर्म किया। जिसके बाद वे रात में ही अपनी टीम के साथ अमेरिका रवाना हो गई।
आपको बताते चलें कि बियोंसे ने 2016 में रॉकबैंड के सॉन्ग ‘हिम फॉर द वीकेंड’ पर परफॉर्मेंस दी थी। जिसमें बियोंसे को एक्ट्रेस और रानी के तौर पर दिखाते हुए इंडियन कल्चर को दर्शाया गया था। वीडियो की शुरुआत मंदिर में हो रही आरती से होती है। इसके बाद भारत देश के रहन-सहन, ऐतिहासिक इमारतों, होली के त्योहार और ट्रेडिशनल बायोस्कोप को दिखाया गया था। साथ ही वीडियो में क्रिस मार्टिन को स्लम के बच्चों के साथ होली खेलते हुए भी दिखाया गया।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। लोगों ने इसे देखने के बाद कहा था कि वीडियो में भारतीय संस्कृति से ज्यादा यहां की गरीबी दिखाने की कोशिश की गई है। इस वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी थी। जहां कुछ लोगों ने इसे स्लमडॉग मिलेनियर से कंपेयर किया। तो वहीं कई लोगों ने लिखा, “कोल्डप्ले ने इंडिया आकर केवल भूखे-नंगों को ही खोजा।”