करोड़पति भिखारी : लोगों को बेवकूफ बना-बना कर भिखारन ने बना लिए 5 घर, डेढ़ करोड़ है बैंक में भी जमा
करोड़पति भिखारी : आज के दौर में लोगों के लिए सबसे जरूरी चीज पैसा है। जिसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। एक ओर जहां अमीर लोग अपनी तिजोरी भरने में जुटे रहते हैं। वही दूसरी तरफ एक गरीब तबका अपनी रोजी-रोटी के लिए मेहनत मजदूरी से लेकर चोरी चकारी तक करता है। वही शारीरिक रूप से असहाय लोगों के पास तो भीख मांगने के सिवा और कोई ऑप्शन नहीं रहता। लेकिन आजकल लोगों ने भीख मांगने को भी एक बिजनेस बना दिया है।
जी हां, ऐसा ही एक मामला सामने आया है इजिप्ट से। जहां पर एक भिखारी के अकाउंट से करीब डेढ़ करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं महिला भिखारी को 5 मकानों की मालकिन भी बताया जा रहा है। यह खबर जिसने भी सुनी वह हैरान रह गया। महिला भिखारी की उम्र करीब 57 साल बताई जा रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
व्हीलचेयर पर मांगा करती थी भीख
https://twitter.com/TodaysEssence/status/1322949939723341824?s=19
स्थानीय अखबार Al Masry Al Youm की रिपोर्ट के अनुसार यह महिला सालों से इजिप्ट की गलियों में घूम घूम कर भीख मांगा करती थी। वह लोगों से सहानुभूति लेने के लिए व्हीलचेयर पर बैठकर भीख मांगती थी। जब भी उससे कोई पूछता तो वह यही कहती कि उसका पैर बहुत पहले काटा जा चुका है। अब वह शारीरिक रुप से असहाय है।
महिला ने कई सालों तक इजिप्ट के बहुत से राज्यों में भीख मांगी है। बताया जा रहा है कि भीख मांगने के बाद वह फिर से अपने पैरों पर चलने लगती थी। लेकिन एक दिन उसकी मदद करने वाले एक व्यक्ति ने महिला को अपने पैरों पर चलते हुए देख लिया और महिला की पोल खुल गई।
अकाउंट से मिले हैं करीब डेढ़ करोड़ रुपए
Egypt
The Egyptian woman beggar was reportedly a wheelchair user and used to beg citing her physical paralysis, but eyewitnesses claimed that she was seen walking on foot after begging. #world https://t.co/v2PpZLTw75 pic.twitter.com/oVe4oGnPHe
— Todaynewsj (@todaynewsj) October 31, 2020
जब स्थानीय लोगों को उस महिला की सच्चाई के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस से उसकी शिकायत की। इसके बाद जब पुलिस ने महिला के बारे में जांच पड़ताल शुरू की तो पुलिस के भी होश उड़ गए। जांच के दौरान पता चला कि उस महिला के दो बैंक अकाउंट हैं। जिनमें एक करोड़ 42 लाख रुपए जमा है। भिखारी महिला का नाम नफीसा बताया जा रहा है। जांच में यह भी पता चला है कि नफीसा के नाम पर 5 मकान हैं।
नहीं है कोई बीमारी
If you think , you are help people? You country (Egypt) has poverty more than any country, so helps woman who’s beggar on the street and ask human rights to see what happened to babies on street ….
— MUTLAQ🇸🇦 (@MUTLAQ99) January 15, 2019
मामले की खबर मिलते ही पुलिस ने स्थानीय पुलिस ने भिखारी महिला को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के बाद ही यह सभी बातें सामने आई हैं। वहीं महिला की मेडिकल जांच भी कराई गई है। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि महिला को किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं है।
वह पूरी तरीके से स्वस्थ है और जानबूझकर इतने सालों से लोगों को धोखा देती हुई आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, महिला इतने दुख के साथ खुद को असहाय बताती थी कि उन्हें कभी भी अंदाजा नहीं हुआ कि वह झूठ बोल रही है।