शर्मसार : हथनी के बाद गाय माता को जानबूझ कर खिलाया पटाखा, स्थिति नाजुक
राजस्थान के पाली से इन दिनों एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दरअसल यहां के कुछ शरारती तत्वों ने एक गाय माता पर अपनी खुन्नस निकालते हुए उसे पटाखा खिला दिया। मामले को ले कर आसपास के लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही अपराधी को सख्त से सख्त सजा देने के लिए अड़े हुए हैं। मामले की जांच कर रही पाली पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।
मोहम्मद कैफ ने इस हिन्दू लड़की से किया निकाह, खूबसूरती में कटरीना कैफ को भी देती हैं मात
बता दें कि उपरोक्त घटना पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड की है। यहीं पर कुछ इंसानियत के दुश्मनों ने एक गाय को निशाना बनाते हुए उसे पटाखा खिला दिया। इसके बाद पटाखा गाय के मुंह में ही फुट गया। इस घटना का गाया पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा है और उससे उसके मुंह में काफी चोट भी आई है।
रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात..!!
राजस्थान में गाय के साथ अमानवीयता, पटाखा खिलाया, मुंह फटा
राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड की घटना है।पटाखा खाने के बाद गाय का मुंह पूरी तरह से फटकर लहूलुहान हो गया. pic.twitter.com/cqXECXoc3D
— Dilip Kumar Singh (@DilipKu24388061) November 13, 2020
बताया जा रहा है कि गौ माता का तुरंत उपचार शुरू कर दिया है वहीं पुलिस ने भी अपनी तरफ से मामला शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी है और बदमाशों की तलाश ज़ारी कर दी है। मामले की जांच करने वाले थाना अधिकारी सुरेश सारण के अनुसार ”मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जल्दी ही अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।”
https://twitter.com/vtiwari006/status/1327193445878775809?s=19
वहीं इस मामले में स्थानीय गौ पुत्र सेना ने सिरियारी थाने में भी प्राथमिकी दर्ज करवाई है। वहीं आसपास के रहवासियों ने और शहर के लोगों ने इस मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खाने में फटाखा मिला कर दे दिया गया जिसके बाद गाय चोटिल हो गयी। गौरतलब है कि कई हिन्दू संगठनों ने इसको ले कर अपना विरोध ज़ाहिर करते हुए प्रदर्शन किया और अपराधी को जल्द पकड़ने का अनुरोध किया।