Photos : अमीर होते हुए भी इस गांव के लोग नहीं पहनते कपड़े, टूरिस्ट को भी मानना पड़ता है यह नियम
हमारी पूरी दुनिया अजीबो से भरपूर है। पूरी सृष्टि में कई तरह की संस्कृति के तरह की सभ्यताएं हैं। कुछ तो इसमें से इतनी हैरान करने वाली है कि आप खुद अचंभित करने से रोक नहीं पाओगे। के जगह तो ऐसी ऐसी परमपरायें हैं कि आपको यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। आज हम जिसके बारे में बात करने वाले हैं उसको जानने के बाद आप भी हैरानी से भर जाएंगे और आपकी आंखें यकीनन चौड़ी हो जाएगी। दरअसल यह सावधानी हम आपको इसलिए दे रहे हैं क्योंकि इसके बारे में जानने के बाद हमारा भी हाल कुछ ऐसा ही हो गया था।
तो जनाब क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि इस सृष्टि में कोई ऐसा भी गांव हो सकता है जहां के लोग अपने शरीर को एक इंच कपड़े से भी नहीं ढंकते। यह पढ़ने के बाद अगर आप इस बात को स्वीकारने से मना कर रहे हैं तब भी आप गलत हैं, और अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह गांव गरीबों का गांव है तब भी आप गलत है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यहां के लोगों के पास धन दौलत की कोई कमी नहीं है मगर फिर भी यह कपड़े नहीं पहनते, मगर क्यों? आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण।
तो जिस गांव की सैर पर आज हम ले जाने वाले हैं, वो ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में मौजूद इस गांव का नाम स्पीलप्लाट्ज है। इस गांव के लोग अपने तन को कपड़ो से ढकना पसंद नहीं करते, और ऐसा वो 85 सालों से करते आ रहे हैं। इस गांव में शिक्षा का स्तर भी बहुत अच्छा है, वहीं इस गांव के लोगे भी काफी सम्पन्न है। इसके बाद भी यहां के बच्चे, बढ़े, बूढ़े यहां तक की औरतें भी कपड़े नहीं पहनती हैं। और ऐसा करने पर यहां के लोगों को जरा भी लज्जा नहीं आती।
दरअसल इसकी शुरुआत हुई थी सन 1929 में, और इसका श्रेय जाता है इस गांव की खोज करने वाले इसुल्ट रिचर्डसन। रिचर्डसन ने जैसे ही इस गांव को खोजा वैसे ही उन्होंने फैसला ले लिया कि इस गांव को हमेशा हमेशा चकाचोंध से दूर रखेंगे। वहीं इस गांव में ही वो सारी चीजें बनाएंगे जिसके लिए उन्हें बाहर ना जाना पड़े। यही वजह है कि इस गांव में पब,स्विमिंग पूल से ले कर आपको अच्छे रेस्टोरेंट भी मिलेंगे। हालांकि अगर आपको इस गांव में जाना है तो आपको अपने कपड़ों को टाटा बाए बाए कहना होगा।
हालांकि कपड़े पहनने को ले कर भी यहां के लोगों ने कोई शपथ नहीं ली, ना ही किसी को जोरजबरदस्ती के कपड़े निकालने पर मजबूर किया जाता है। अगर आपको कुछ काम से शहर जाना है तो आप कपड़े पहन सकते हैं। वहीं ठंड के मौसम में भी आप कपड़े पहन सकते हैं, इसके साथ ही आपको किसी और कारण से कपड़े पहनने हैं तो भी आप पहन सकते हैं। दरअसल यहाँ के लोग आपस में इतने घुल मिल गए हैं कि कपड़े पहने हो या ना पहने हो इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।