Valentine’s Day 2023 : जापान और चीन के बाद अब भारत में भी मिलने लगे घंटे के हिसाब से बॉयफ्रैंड, लड़कियों को खर्चने पड़ेंगे इतने रुपये
वैलेंटाइन वीक चल रहा है और माहौल में गुलाबी रंग घुल चुका है। प्यार से भरे इस हफ्ते में कभी अपने प्यार को फूल, चॉकलेट, टेडी, किस के साथ साथ ढेर सारा प्यार दिया जाता है। ये हफ्ता जहां कपल्स तो बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं तो वहीं सिंगल्स के लिए ये थोड़ा दुख भरा हो जाता है। वैलेंटाइन पर बहुत से सिंगल लोग आपको ऐसे मिलेंगे जिनके मन में इच्छा होगी कि वो ये खास दिन किसी के साथ मनाए। कोई उनके साथ घूमे फिरे, खाए पिए और प्यार भरी बातें करें। हालांकि ऐसा करना लड़कियों के लिए थोड़ा आसान हो गया है। महज कुछ रुपये खर्च करके वो अपनी शाम काफी खूबसूरत बना सकती हैं।
इस Valentine’s Day 2023 किराए पर मिल जाएगा ब्वॉयफ्रेंड
हज़ारों फिट की ऊंचाई पर कपल ने इस तरह मनाया अपना Valentines day, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो
बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें प्यार के कुछ ही पल अच्छे लगते हैं। उन्हें हमेशा किसी रिश्ते में बंध कर रहना अच्छा नहीं लगता है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचती हैं तो आप कुछ रुपये खर्च करके किराए पर ब्वॉयफ्रेंड पा सकती हैं। आज के समय में आपको पैसे खर्च करने पर ब्वॉयफ्रेंड भी मिल जाएगा। ‘रेंट अ ब्वॉयफ्रेंड’ के नाम से ऑनलाइन तौर पर आप इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।
गौरतलब है कि ये सर्विस फिलहाल सिर्फ लड़कियों के लिए है। अपने वैलेंटाइन वीक को पूरा करने के लिए लड़कियां किराए का ब्वॉयफ्रेंड ले सकती हैं। वहीं लड़को के लिए रेंट पर गर्लफ्रेंड की सर्विस अभी तक नहीं आई है। बता दें कि साल 2018 में एक ऐप लॉन्च हुआ था जिसका नाम है Rent a Boy/Friend ( RABF)।
Valentine’s Day 2023 पर भारत में शुरू हो चुका है ये ऐप
ये ऐप लॉन्च होते ही जबरदस्त चर्चा में आ गया था। इस ऐप के जरिए लड़कियां अपना मनचाहा लड़का बुक कर सकती हैं। अगर आपको हैंडसम, स्मार्ट, इंटेलिजेंट लड़के की तलाश है जो आपके साथ कुछ वक्त गुजारे, तो यहां पर आपको ये सुविधा मिल जाएगी। बता दें कि लॉकडाउन के चलते ये सर्विस काफी प्रभावित हुई थी लेकिन अब ये फिर से टॉप सर्चिंग ऐप बन चुका है। इस ऐप पर एक लाख से भी ज्यादा यूजर्स हैं।
वेलेंटाइन डे के गिफ्ट ने अगर कर दी है रातों की नींद हराम, तो इन फिल्मों से ले कर आइडिया पार्टनर को करें इम्प्रेस
हालांकि अब ऐसी सुविधा भारत में भी लॉन्च हो चुकी है। साल 2022 में मोहित चुरीवाला और आदित्य लखियानी नाम के दो लड़कों ने एक ऐप लॉन्च किया है। ये ऐप The Better Date के नाम से है जहां बेंगलुरू को लोग अपने लिए एक शानदार ब्वॉयफ्रेंड रेंट पर ले सकते हैं। इसके अलावा ToYBoY के नाम से भी एक पोर्टल बेंगलुरू में चल रहा है। ऐसे में अगर आप इन ऐप्स का इस्तेमाल करती हैं तो इस वेलेंटाइन डे पर आप खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगी।
इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको लड़कों की प्रोफाइल डिस्प्ले होने लगेगी। अगर आपको कोई लड़का पसंद आता है तो आपको फिक्स मीटिंग का ऑप्शन दिखेगा। इसके बाद आपको पेमेंट करनी होगी। इसके साथ ही अपनी डिटेल्स जैसे की नाम, ईमेल, जन्म की तारीख, शहर ये सभी रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप रेंट का ब्वॉयफ्रेंड लेकर घूम सकती हैं।
Valentine’s Day 2023 पर डिप्रेशन और अकेलापन दूर करना है मकसद
RABF ऐप के फाउंडर कुशल प्रकाश ने एक इंटरव्यू में इस ऐप का मकसद बताया। उन्होंने कहा कि भारत में रेंट पर गर्लफ्रेंड लेने का कॉन्सेप्ट सही नहीं लगता। वहीं लड़कियों के लिए रेंट अ ब्वॉयफ्रेंड की शुरूआत की गई। इस ऐप का मकसद लड़कियों के अकेलेपन को दूर करने का है। इससे उन्हें डिप्रेशन से भी आजादी मिलेगी।
Valentine’s Day पर दिया मलाइका ने अर्जुन कपूर को धोखा, जोश में कर बैठी ऐसी गलती जिसका अब हो रहा है अफसोस
बता दें कि ये ट्रेंड चीन की वजह से सबसे ज्यादा फेमस हुआ है। साल 2010 में चीन की कई वेबसाइट्स पर रेंट पर ब्वॉयफ्रेंड मिलने के विज्ञापन सामने आए थे। दरअसल काम में व्यस्त लोगों को अक्सर रिश्ते बनाने का मौका नहीं मिलता है। ऐसे में वो जब परिवार से मिलने के लिए किसी खास दिन पर जाते हैं तो अपने साथ एक पार्टनर ले जाते हैं। इस तरह से वो ये दिखा सकते हैं कि वो रिलेशनशिप में हैं। जापान में भी ये सुविधा आपको मिल सकती है। यहां पर लड़कियां करीब 3156 रुपये देकर ब्वॉयफ्रेंड किराए पर लेती हैं।
हालांकि इस सर्विस के साथ आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। रेंट पर मिला ब्वॉयफ्रेंड आपकी बाहों में सो सकता है, डेट पर जा सकता है या फिर आपके साथ लंच या डिनर कर सकता है। वहीं गलत तरीके से छूने, फोटो लेने या ज्यादा करीब आने पर प्रतिबंध है। भारत में भी ये ट्रेंड धीरे धीरे मशहूर हो रहा है। हालांकि इस तरह के रिश्ते कई तरह के सवाल भी खड़ा करते हैं। क्या इस तरह से एक झूठे रिश्ते में दो पल के लिए भी बंधना सही है? ऐसे ऐप से आप झूठी उम्मीदों का पहाड़ बना सकते हैं जो आपकी असल में सिर्फ तकलीफ ही देंगे।