सुशांत सिंह राजपूत को गुज़रे यूं तो करीब एक साल होम वाला है मगर अब तक उन्हें उनके फैंस, उनके परिवार वाले और उनके दोस्त भूल नहीं पाए हैं। गौरतलब है कि फ़िल्म दिल बेचारा एक्टर की आखरी फ़िल्म थी, और इसे भी रिलीज होते हुए वे देख नहीं पाए और इससे पहले ही वे इस दुनिया से रुखसत हो गए। जब यह फ़िल्म रिलीज हुई तो लोग इससे भावात्मक रूप से पहले से ही जुड़ चुके थे, यही वजह है कि कई लोगों को इस फ़िल्म ने माफी इमोशनल किया। मगर एक चीज़ जो आप इस फ़िल्म को ले कर नहीं जानते होंगे। वो यह कि इस फ़िल्म में सुशांत क्लाइमैक्स की डबिंग पूरी नहीं कर पाए थे।
View this post on Instagram
जी हां बहुत से कम ही लोग इस बात को जानते होंगे कि दिल बेचारा फ़िल्म में जो क्लाइमैक्स में आवाज आती है वो सुशांत की रियल आवज नहीं है बल्कि एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट ने बाद में डबिंग में उनकी आवाज निकाली थी। जिस वॉयस ओवर आर्टिस्ट ने सुशांत की आवाज निकाली थी, उनका नाम है आरजे आदित्य। आदित्य ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया।
View this post on Instagram
इस इंटरव्यू में आरजे आदित्य ने बताया कि फ़िल्म की शूटिंग तो काफी पहले ही खत्म हो चुकी थी। मगर समस्या थी इसके क्लाइमैक्स वाले सीन के डबिंग की। क्योंकि मार्च में लॉकडाउन लगा गया था इसलिए हो सकता है कि सुशांत इस फ़िल्म की डबिंग पूरी नहीं कर पाए हो। और यहीं समस्या फ़िल्म के निर्माताओं के लिए खड़ी हो गयी थी क्योंकि बिना क्लाइमैक्स के डबिंग के इस फ़िल्म को रिलीज नहीं किया जा सकता था।
View this post on Instagram
आरजे आदित्य ने बताया कि सुशांत के जाने के बाद क्लाइमैक्स के लिए फ़िल्म निर्माताओं को एक वाइस ओवर आर्टिस्ट की जरूरत थी। इसी बीच आदित्य को मुकेशा छाबड़ा से एक व्यक्ति ने सम्पर्क किया, आदित्य का इसके लिए ऑडिशन भी हुआ और उनसे धोनी फ़िल्म के एक डायलॉग का वाईस ओवर करने को कहा गया। आदित्य के अनुसार वे कई आर्टिस्ट की आवाज निकाल लेते हैं, हालांकि सुशांत की आवाज के लिए उन्हें थोड़ी एक्स्ट्रा मेहनत लगी। मगर जब उन्होंने ऑडिशन क्लिप मुकेश छाबड़ा के ऑफिस में भेजी तो तुरंत वहां से फोन आ गया।
View this post on Instagram
आरजे आदित्य के अनुसार क्लाइमैक्स सीन को डब करना उनके लिए काफी मेहनत वाला काम था। क्योंकि यहाँ सिर्फ उन्हें सुशांत की आवाज ही नहीं निकालनी थी बल्कि उस सीन से जुड़े हुए हर इमोशंस को फील करना था और वो इमोशन भी अपनी आवाज के ज़रिए निकालने थे। आरजे आदित्य बताते हैं कि इसके लिए उन्होंने 2 दिन एक्स्ट्रा मेहनत की थी। आरजे आदित्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी ऑडिशन क्लिप साझा भी की थी।