बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अंकिता का जन्म दिसंबर 1984 को हुआ था। अंकिता ने ना केवल टीवी इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। पिछले दिनों अंकिता अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत सुर्खियों में रही है। बॉलीवुड अभिनेता और अंकिता के एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता ने उनके परिवार का पूरा साथ दिया।
वे सुशांत के लिए न्याय मांगने की मुहिम में डट कर खड़ी रही। यहां तक कि उनके ऊपर कई लोगों ने आरोप लगाए लेकिन उन्होंने सबूत पेश करते हुए जवाब देकर सबके मुंह बंद कर दिए। अंकिता के इस तरह से सुशांत के परिवार का सपोर्ट करने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग और भी बढ़ गई है। आज अंकिता के जन्मदिन पर हम आपको सुशांत और अंकिता की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
सेट पर हुई थी मुलाकात
View this post on Instagram
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने ज़ी टीवी के बहुचर्चित शो पवित्र रिश्ता में एक साथ काम किया था। दोनों की मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर ही हुई। इस सीरियल ने ना केवल दोनों को टीवी का चमकता सितारा बना दिया। बल्कि शूटिंग के दौरान सुशांत और अंकिता एक दूसरे के करीब भी आए। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने लगी थी। सीरियल पवित्र रिश्ता ने भी टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाने लगा था। उस दौरान दोनों को एक साथ वक्त बिताते हुए भी देखा जाता था।
रियलिटी शो पर किया प्रपोज
View this post on Instagram
पवित्र रिश्ता के साथ ही सुशांत और अंकिता डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के दूसरे सीजन में भी नजर आए थे। शो के दौरान वैलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड में सुशांत ने अंकिता को प्रपोज भी किया। सुशांत ने नेशनल टेलीविजन पर अंकिता को प्रपोज करते हुए कहा कि उन्हें अगले सात जन्मों के लिए अंकिता का साथ चाहिए। इस पर गेस्ट जज प्रियंका चोपड़ा ने सुशांत से पूछा कि क्या उन्होंने अंकिता को शादी के लिए प्रपोज किया है। इस पर सुशांत ने कहां। सुशांत के हां कहने के बाद प्रियंका ने अंकिता से भी जवाब देने के लिए कहा। अंकिता ने भी खुश होते हुए सुशांत को शादी के लिए हां कर दी। अपने रिलेशनशिप को इस तरह से ऑफिशियल करने के बाद दोनों कई सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे।
इस वजह से अलग हो गए रास्ते
View this post on Instagram
सुशांत के अंकिता को प्रपोज करने के बाद उनका वह वीडियो बहुत वायरल हुआ। फैंस को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आई। दोनों से शादी को लेकर सवाल किए जाने लगे थे। उस दौरान सुशांत ने सीरियल पवित्र रिश्ता छोड़कर बॉलीवुड में कदम रख दिया था। जबकि अंकिता तब भी पवित्र रिश्ता ही कर रही थी। बताया जाता है कि सुशांत को बॉलीवुड में सक्सेस मिलने के बाद अंकिता कि उन्हें लेकर इनसिक्योरिटी बढ़ने लगी थी।
View this post on Instagram
अंकिता ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान भी कहा था कि सुशांत पहले से बहुत चेंज हो गए हैं। उनकी प्रायरिटीज बदल चुकी हैं। वहीं कुछ समय बाद दोनों की ब्रेकअप की खबर आई। सुशांत और अंकिता का पवित्र रिश्ता टूटने के बाद उनके फैंस बहुत उदास हो गए थे। अब जब अंकिता सुशांत के लिए न्याय मांगती हुई नजर आई तो सभी फैंस ने अंकिता का बहुत सपोर्ट किया।