सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के एक चहेते अभिनेताओं में से एक थे। आज चाहे वे अनायास ही हम सबको छोड़ कर इस दुनिया से उस दुनिया में चले गए हो मगर आज भी उनकी यादें उनके चाहने वाले के ज़हन में है। उनको गए चाहे आज कई महीने गुज़र गए हो मगर आज भी जब उनका नाम कहीं आता है तो लोग अपने आंसुओं को रोक नहीं पाते हैं। वहीं सुशांत के लिए उनके परिवार वाले भी मुखर हैं, और आये दिन उनसे जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं। इसी बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक और पोस्ट साझा किया है जिसको देखकर एक बार फिर उनकी यादें ताज़ा हो गयी है।
View this post on Instagram
दरअसल श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने छोटे बेटे निर्वाण का एक फोटो साझा किया है, इस फोटो में आप देख सकते हैं कि कैसे निर्वाण एक ध्यान की मुद्रा में बैठा हुआ है। यह तस्वीर जितनी खूबसूरत है, उतना ही खूबसूरत है इस पोस्ट पर लिखा हुआ कैप्शन। इस कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि ‘लव यू नन्हे बुद्धा।’
View this post on Instagram
श्वेता सिंह कीर्ति की इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी ढेरों कॉमेंट्स किये हैं। दरअसल निर्वाण को देख अधिकतर लोगों को उनके चहेते सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गयी। एक यूजर ने तो कॉमेंट करते हुए यह लिखा भी कि सुशांत वापस आ गया है।
View this post on Instagram
आपको याद ही होगा कि सुशांत भी शंकर भगवान के परम भक्तों में से एक थे। वहीं उनका विश्वास ध्यान में भी अटूट था, वे कई बार ध्यान की मुद्रा में बैठे हुए दिखाई दे जाते थे। ऐसे में कई यूजर ऐसे भी हैं जो सुशांत की तस्वीर को निर्वाण की तस्वीर के साथ कॉलर्ज बना कर साझा कर रहे हैं। और निर्वाण को सुशांत की जेरोक्स कॉपी बता रहे हैं।
एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि “मैं जब भी निर्वाण को देखती हूँ तो सुशी ही याद आते हैं।” तो वहीं एक और यूजर लिखती हैं कि ‘यह बहुत ही क्यूट बच्चा बिल्कुल सुशांत सर की तरह।’ देखिये और भी कुछ कॉमेंट्स –