दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। वह अक्सर सुशांत से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं। जिनमें उनका सुशांत के प्रति प्यार और उनके जाने का दर्द साफ दिखाई देता है। सुशांत की मौत को 5 महीने होने वाले हैं लेकिन अभी भी उनका परिवार और फैंस इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं। उनके लिए न्याय की लड़ाई थी जारी है। हालांकि सीबीआई की तरफ से अभी तक कोई अपडेट ना मिलने पर सब बहुत निराश हैं।
अब श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी तकलीफों का सामना करने और उन्हें कम करने के लिए अध्यात्म का सहारा लिया है। उन्होंने अपने दोनों बच्चों फ्रेयजा और निर्वाण को भगवद गीता पढ़ाना शुरू किया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी दी हैं। उनका कहना है कि अध्यात्म में बहुत शक्ति होती हैं, उस शक्ति से दिल के दर्द कम हो सकते हैं।
अच्छाई बुराई पर हावी होती हैं
श्वेता सिंह कीर्ति ने बच्चों की तस्वीरें शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है कि, वह दोनों बच्चों फ्रेयजा और निर्वाण को भगवद गीता का पाठ पढ़ा रही हैं। वह कोशिश कर रही है कि इससे मिली सीख को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सके। अगर हमें दिल के गहरे दर्द, बेचैनी और निराशा से निजात चाहिए तो इसमें केवल आध्यात्म ही हमारी मदद कर सकता है।
Teaching Freyjaa and Nirvanh Bhagvad Gita and practicing it’s teachings in our daily lives.Heart shattering pain and deep restlessness and hopelessness can only be handled by spirituality.A strong heart can handle any adversity 🙏❤️🙏 #BhagvadGita #Krishna #OurGuide #GoodOverEvil pic.twitter.com/LQcB3upkpf
— Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirt) November 10, 2020
जब भी व्यक्ति का ईश्वर से मेल होता है, तो उसे अपनी हर परेशानी से लड़ने की ताकत और ऊर्जा मिलती है। वह ईश्वर से प्यार करती हैं। ईश्वर भी हमेशा उनकी ताकत बनकर सही रास्ता दिखाने के लिए हमेशा उनके साथ हैं। श्वेता सिंह ने आगे लिखा है कि, बुराई चाहे जितनी भी शक्तिशाली रहे लेकिन अच्छाई हमेशा बुराई पर हावी ही होती हैं। श्वेता सिंह कीर्ति की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।
फैंस के आए ऐसे रिएक्शन
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद श्वेता सिंह कीर्ति को सुशांत के फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा हैं। वह जो भी पोस्ट करती हैं सुशांत के साथ उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनके परिवार के साथ हमदर्दी जताते हैं। श्वेता सिंह कीर्ति की इस पोस्ट पर सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अंकिता ने इस पोस्ट पर हार्ट शेप इमोजी शेयर किया हैं।
LIGHT is HOPE,🌘in this fight for justice💫the UNIVERSE✨is the FORCE 🔱
🌟
⭐️
✨11.11.2020 will be a step closer for#Justice4SSR #ReleaseArnabVoiceOfSSR pic.twitter.com/a2Adc3cP11
— Harvi (@IamHarvi) November 10, 2020
Ya we can hope that Krishna's teachings can ANS our Uncountable Big QUESTIONS
&that the restlessness, Hopelessness&he deep pain&void
I ask one que from him that he is the supreme god head&believer of Absolute'TRUTH' so how&why he led this Cruelty happened with his own child,Sush?— Sushantian♥️ (@INDIAN290) November 11, 2020
इसके साथ ही सुशांत के फैंस ने कमेंट करते हुए कि, वह सुशांत के लिए न्याय की लड़ाई तब तक करते रहेंगे जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता। वहीं एक फैन ने सुशांत को याद करते हो कमेंट किया है कि, वह सुशांत से बहुत प्यार करते हैं। और उन्हें बहुत याद करते हैं। बता दे की सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई कर रही है। हालांकि अभी तक सीबीआई की तरफ से इस केस को लेकर कोई अपडेट नहीं मिली है। इस वजह से सुशांत का परिवार निराश है।