विवादित संत के नाम से मशहूर और रियलिटी शो बिग बॉस में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने वाले स्वामी ओम को ले कर एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल कहा जा रहा है कि स्वामी ओम कुछ समय पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कहा जा रहा है कि स्वामी ओम लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं बीते तीन महीने पहले वे महामारी के चपेट में भी आ गए थे जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। वहीं अभी कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने निवास स्थान दिल्ली के NCR इलाके में अंतिम सांसे ली।
पारिवारिक सूत्रों ने मीडिया को दी जानकारी के अनुसार स्वामी ओम को 15 दिन पहले लकवा आ गया था। जिसके बाद से ही उनकी तबियत बिगड़ती चली गयी। तबियत में सुधार की कोशिश की गई मगर हर प्रयास विफल ही रहा और आज उन्होंने अपने देह को त्याग दिया।
R.I.P.🙏🏻#BiggBoss Ex Contestant #SwamiOm Passes Away pic.twitter.com/xraI2BlcSE
— Bollywood Spy (@BollySpy) February 3, 2021
पारिवारिक सूत्रों ने मीडिया को बताया कि स्वामी ओम काफी समय से खराब तबियत की वजह से काफी कमजोर हो गए थे। वहीं अनेक बीमारी उनके शरीर में घर कर चुकी थी जिसके कारण उन्हें चलने फिरने में भी परेशानी हो रही थी। इसके बाद उनके आधे शरीर पर पैरालिसिस ने भी कब्जा जमा लिया था। 15 दिन पहले आये लकवे ने उनके सुधार की अंतिम उम्मीद भी बुझा दी और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। आज 1.30 बजे दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।
#BREAKING | Self-proclaimed Godman and Bigg Boss 10 contestant #SwamiOm passes away pic.twitter.com/pmFEpBhbra
— Sambad English (@Sambad_English) February 3, 2021
बता दें स्वामी ओम का जीवन काफी विवादों से घिरा हुआ था। बिग बॉस के शो में भी उन्होंने ऐसे कई काम किये थे जिसकी वजह से वे सुर्खियों में आ गए थे। वहीं निजता जैसे गंभीर मुद्दे पर उन्हें 2017 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने फटकार भी लगाई थी, यही नहीं उन्हें 10 लाख रुपये जुर्माना भी भरना पड़ा था। दरअसल स्वामी ओम ने याचिका में कहा था कि हाई कोर्ट और सुप्रीम में जजो की नियुक्ति करते समय CJI से सिफारिश क्यों ली जाती है? इसी पर CJI खेहर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की बेंच के सामने ये केस आया तो कोर्ट ने कहा कि ये पब्लिसिटी स्टंट है।