शिवरूप में नज़र आये तैमूर अली खान, छोटे से भोलेनाथ ने यूं खिंचवाई तस्वीर
वैसे तो आप अब तक शिवरात्रि पर दुनियाभर से आई लाखों तस्वीरों को देख चुके होंगे। कई अच्छी तस्वीरों को अपने चाहने वालों के संग साझा भी कर चुके होंगे। मगर इन सब के इतर आपको एक और प्यारी सी तस्वीर हम दिखाने वाले हैं जिसे शायद आपने अब तक नहीं देखा होगा। यह तस्वीर थी सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे बेटे तैमूर अली खान की। दरअसल छोटे नवाब तैमूर अली खान शिवरात्रि के दिन छोटे से भोलेनाथ के रूप में नज़र आये। तैमूर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहीं हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि गुरुवार के दिन जब तैमूर अली खान नीली टीशर्ट और शॉर्ट्स पिछने अपने घर के कंपाउंड में दिखे तो सब उनको देखते रह गए। इसमें सबसे ख़ास बात यह थी कि तैमूर अली खान इस मौके पर शिव का रूप धारण किये हुए थे। इस दौरान तैमूर अपनी ललाट पर तीसरी आंख धारण किये हुए थे, साथ ही उन्होंने अपने सर पर जटा भी बांधी हुई थी। शिवरात्रि पर यह तैमूर अली खान का खास गेटअप था।
बता दें कि तैमूर अली खान अब छोटे नहीं बल्कि बड़े भाई हो गए हैं। उनकी माँ करीना कपूर खान ने अभी हाल ही में एक नन्हें से बेटे को जन्म दिया है। यानी अगर देखा जाए तो तैमूर अब घर में छोटे नहीं रहे। बता दें अभी तक करीना ने अपने छोटे बेटे की मुंह दिखाई नहीं की है, वहीं अभी इसका नाम क्या होगा इसको ले कर भी पूरी तरह से सस्पेंस है। हालांकि अभी हाल ही में महिला दिवस के मौके पर करीना खान ने अपने नन्हें बेटे के साथ एक फोटो साझा की थी मगर उसमें भी उसका चेहरा नहीं दिख रहा था।
View this post on Instagram
वहीं अगर काम की बात करें तो सैफ अली खान हाल ही में अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडिस के साथ भूत पुलिस में नज़र आने वाले हैं। वहीं कीर्ति सेनन और प्रभास के साथ वे आदिपुरुष में भी नज़र आने वाले हैं। वहीं करीना कपूर भी अमीर खान स्टारर फ़िल्म लाल सिंह चड्डा में नज़र आने वाली हैं। गौरतलब है कि करीना ने अपनी डिलेवरी से पहले ही इस फ़िल्म की शूटिंग को निपटा दिया था। वहीं करीना करण जौहर की फ़िल्म तख्त में भी नज़र आने वाली हैं।