दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को करीबन तीन महीने का समय बीत चुका है, मगर यह केस दिन प्रतिदिन उलझता ही जा रहा है। और अब सुशांत केस दिशा सालियान केस पे आ कर अटक गया है। इसी बीच भाजपा विधायक नितेश राणे ने एक बड़ा बयान दे कर हल्ला मचा दिया है। भाजपा विधायक का कहना है कि दिशा ने मौत से पहले 100 डायल किया था यानी पुलिस को कॉल किया था। कहा जा रहा है कि दिशा 8 तारीख को एक पार्टी में गयी हुई थी।
दो बार बदले गए जांच अधिकारी
भाजपा विधायक नितेश राणे ने दिशा केस की जांच को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि अगर सब साफ था तो जांच अधिकारी फो बार क्यों बदले गए ? क्या सचमुच यह आत्महत्या ही है?
भाजापा विधायक ने आगे कहा कि दिशा के फोन से 8 जून को करीबन 8.30 बजे आखरी कॉल किया गया। जिसके बाद 4-4.30 घंटे फोन बंद रहा। तो क्या उस रात उसकी मौत के बाद किसी ने दिशा के फोन का इस्तेमाल किया था ? अगर हां तो फिर किसने ? उन्होंने इन सभी घटनाओं के एक साजिश की नज़र से देखा और इसमें जांच की मांग की।
पार्टी में हुआ था जरूर कुछ गलत
उन्होंने आगे कहा कि उनके साथ पार्टी में जरुर कुछ गलत हुआ था। क्योंकि वो जब घर के लिए जा रही थी उस दौरान उन्होंने 100 नंबर यानी पुलिस को फोन किया था। और अपने साथ घटी घटना से अवगत करवाया था। यह एक रिकॉर्ड है जिसके बारे में पुलिस को जानकारी अवश्य होनी चाहिए।
नितेश राणे आगे कहते हैं कि मैं सीबीआई को एक लीड दे रहा हूँ इस पर जांच टीम को कार्यवाही करनी चाहिए। अगर सीबीआई को मेरी जरूरत पड़ती है तो मैं मदद करने के लिए तैयार हूं। मुम्बई पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मुम्बई पुलिस ने आखिर क्यों उसकी मदद नहीं की इसकी भी जांच होनी चाहिए। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख कर दिशा के लिव इन पार्टनर रोहन राय के लिए सुरक्षा की भी मांग की।