मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि कोर्ट ने हर्ष और भारती को जमानत दे दी है। जेल से बाहर आने के बाद हर्ष और भारती को आदित्य नारायण और पुनीत पाठक की शादी के फंक्शन में देखा गया। बता दे कि जब से दोनों का नाम ड्रग्स मामले में आया है तब से ही सोशल मीडिया पर दोनों को बहुत ट्रोल किया जा रहा है।
यहां तक कि भारती सिंह को कपिल शर्मा के शो से निकालने की भी मांग की जा रही है। जेल से बाहर आने के बाद भारती सिंह ने हाल ही में मीडिया से इस बारे में खुलकर बातचीत की। भारती ने बताया है कि वह कपिल शर्मा के शो में बनी रहेंगी। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी मीडिया को बताई।
प्यार और सपोर्ट के लिए कहा शुक्रिया
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में भारती सिंह ने अपनी गिरफ्तारी और पर्दे पर वापसी को लेकर बातचीत की है। भारती सिंह ने मीडिया और उनके फैंस को प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक यू कहा है। भारती सिंह ने कहा कि, आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। सब ने उन्हें इतना प्यार किया है कि वह बाहर आ गई और अब कपिल शर्मा के शो में भी वापसी कर रही हैं।
बता दे कि ड्रग्स केस में नाम आने के बाद सोशल मीडिया पर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। यहां तक कि पुनीत पाठक की शादी में उनके नाचने वाले वीडियो पर लोग ड्रग्स से जुड़े तरह तरह के कमेंट कर रहे थे। इसके साथ ही बार बार मांग की जा रही थी कि भारती सिंह को कपिल शर्मा शो में नहीं रहना चाहिए।
कपिल शर्मा ने किया सपोर्ट
View this post on Instagram
बता दे कि भारती सिंह और कपिल शर्मा कॉलेज के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं। कपिल भारती को अपनी बहन की तरह मानते हैं। जब सोशल मीडिया पर भारती सिंह को शो से निकालने की मांग की गई थी। तब मेकर्स ने भी भारती को शो से बाहर करने का मन बना लिया था। लेकिन कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक ने भारती का पूरा सपोर्ट किया। इसी वजह से भारती सिंह को कपिल शर्मा शो से नहीं निकाला गया।
शेयर किया सेट का वीडियो
बता दे कि कपिल शर्मा शो में भारती सिंह कीकू शारदा की पत्नी के रोल में नजर आ रही है। भारती ने हाल ही में शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी शो में वापसी की जानकारी दी है। वीडियो में भारती सिंह को किकू शारदा को पीटते हुए देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
वीडियो शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा है कि, देखो मैं अपने पति को कितना प्यार करती हूं। तभी इतने प्यार से पूछ रही हूं। भारती सिंह का यह वीडियो उनके फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। भारती के सपोर्टर्स और फैन शो में उनकी वापसी को लेकर बहुत खुश हैं।