अभी हाल ही में यह रिश्ता क्या कहलाता है से फेमस हुए करण मेहरा के घर का फैमिली ड्रामा मीडिया में काफी चर्चित रहा। करण मेहरा पर उनकी बीवी निशा रावल ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों में से एक आरोप था एक्टर के एक्स्ट्रा मेरियेटल अफेयर का। दरअसल निशा ने आरोप लगाया था कि उनके पति इन दिनों पूरा समय चंड़ीगढ़ में ही बिताते हैं और मुम्बई नहीं आते हैं। वहीं कुछ समय से वे चंडीगढ़ में शूटिंग का बहाना बना कर दिल्ली में किसी लड़की से मिलने जाते हैं। इसी लड़की के साथ उनके अवैध संबंध है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी हीरो के एक्सट्रा मेरियेटल अफेयर इस तरह से सामने आए हों। इंडस्ट्री में लगभग यह सामान्य सी बात है। मगर इस वजह से उनके घर में काफी अनबन मच जाती है। आज हम आपको ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में बताने वाले हैं जिनकी आशिक मिजाजी की वजह से घर टूटते टूटते बचे। सबसे पहले बात करते हैं अजय देवगन की।
अपनी आंखों से बात करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इंडस्ट्री के सफलतम एक्टर्स में से एक हैं। अजय ने कंगना के साथ वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई में स्क्रीन शेयर की थी। कहा जाता है, सेट पर दोनों की मुलाकात दोस्ती से कहीं आगे बढ़ गयी थी। दोनों के अफेयर्स की खबरों को मीडिया ने भी खूब चलाया। जब इस बात की भनक काजोल को पड़ी तो उन्होंने अजय देवगन को इसके बाद कभी भी कंगना के साथ काम नहीं करने का अल्टीमेटम दे डाला।
फ़िल्म डॉन की जंगली बिल्ली प्रियंका भी किंग खान के दिल पर कब्जा जमाने में कामयाब हो गयी थी। दोनों को अक्सर कई मौकों ओर साथ देखा जाने लगा। हालांकि जब यह सब जानकारी गौरी खान को पड़ी तो उन्होंने प्रियंका को अपने घर बुलाया और साफ शब्दों में शाहरुख से दूर रहने की सलाह दे डाली। तबसे प्रियंका और शाहरुख एक दूसरे से नहीं मिलते।
बॉलीवुड की अमर प्रेम कहानियों में शामिल हो चुकी रेखा और अमिताभ की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है। रेखा और अमिताभ की अफेयर की खबरों ने उनकी पत्नी जया को बेहद परेशान कर दिया था। मगर जया बच्चन ने समझदारी से काम लेते हुए रेखा को एक दिन डिनर पर बुलाया। उस वक्त अमिताभ घर पर नहीं थे, जया ने बातों बातों में रेखा को ऐसी बातें कह दी कि उसके बाद उन्होंने बिग बी से पूरी तरह कॉन्टेक्ट ही बंद कर दिया।
गोविंद सुनीता के साथ शादी करने के बाद भी अपने आशिक मिजाजी को रोक नहीं पाए और उस समय की मशहूर अभिनेत्री नीलम को अपना दिल दे बैठे। आश्चर्य की बात तो यह है कि नीलम को गोविंदा ने यह भी नहीं बताया था कि वे शादी शुदा है। हालांकि जब इसका पता उनकी पत्नी को लगा तो उन्होंने समझदारी से इस समस्या से निजात पा ली।
अक्षय कुमार शादी से पहले इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ संबंध कायम कर चुके थे। हालांकि अपने मचलते हुए दिल को वे संभाल नहीं पाए और प्रियंका चोपड़ा पर लट्टू हो गए। जब यह प्यार और इसकी खबरें अक्की के घर पहुंची तो काफी महाभारत हुई। ट्विंकल ने साफ कह दिया था कि अक्षय अब कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे।