मनोरंजन जगत के सितारे अक्सर अपने बारे में चौंकाने वाले खुलासे करते रहते हैँ। कभी उनकी अजीब आदतों के बारें में पता चलता है तो कभी उनके अतीत की कहानी दर्शकों को हैरान कर जाती हैं। जब पर्दे पर एक्टिंग करने वाले सितारों के बारे में कोई बात पता चलती है तो दर्शकों को यकीन कर पाना मुश्किल लगता है। अब हाल ही में अमेरिका की मशहूर अदाकारा जेनिफर कूलिज ने भी अपने बारे में एक चौंकाना खुलासा किया है। उनका एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है।
इस इंटरव्यू में उन्होंने 200 लोगों के साथ संबंध बनाने को लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रसे ने बताया कि 1999 में फिल्म अमेरिकन पाई को लेकर काफी चर्चा में आ गईं थीं। इस रोल को लेकर वो इतनी मशहूर हुईं कि उन्हें कई लोगों के साथ रोमांस करने में सफलता मिली। उन्होंने करीब 200 लोगों के साथ संबंध बनाए थे।
अमेरिकन पाई से चमकी जेनिफर की किस्मत
एक मशहूर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में 60 साल की जेनिफर ने ये खुलासा किया। उन्होंने कहा- अगर 1999 में आई फिल्म अमेरिकन पाई हिट नहीं होती तो वो 200 लोगों के साथ नहीं सोई होतीं। उनका कहना है कि फिल्म की सफलता की वजह से वो हिट हुईं और उन्हें आत्मसंतुष्टि मिली। बता दें कि अमेरिकन पाई फिल्म पर्दे पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की वजह से वो रातोंरात चर्चा में आ गईं थीं।
View this post on Instagram
इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था जो अपने बेटे के दोस्त के साथ किसी भी हाल में रिलेशन बनाना चाहती थी। फिल्म की कहानी पसंद की गई। उस वक्त इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। जेनिफर कहती हैं कि करीब 10 साल तक ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद से उनके मन से डर निकल गया था।
View this post on Instagram
जेनिफर को लगा कि अब उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। हालांकि जब उन्हें अमेरिकन पाई में काम मिला तो एकदम से उनकी जिंदगी बदल गई। साल 2021 में उन्होंने फिल्म द व्हाइट लोटस में भी काम किया। इस सीरीज में उन्हें तान्या मैक्वीड के रोल के लिए एमी अवॉर्ड में पहला नॉमिनेशन भी मिला था। जेनिफर ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में एक काम बहुत ही अच्छा किया और वो था अच्छे दोस्त चुनना।
कई मशहूर फिल्मों का हिस्सा रहीं जेनिफर
बता दें कि इस इंटरव्यू में उन्होंने कोरोना के बुरे अनुभवों के बारे में भी बात कीं। उन्होंने कहा कि महामारी से उनका जीवन भी काफी प्रभावित हुआ है। वो बहुत ही दुख भरा समय था। वो रोज समाचार पढ़ती थीं। उनका वजन बढ़ गया था और उनकी मेंटल हेल्थ पर भी इसका असर पड़ा था।
View this post on Instagram
जेनिफर ने कॉमेडियन क्रिस कैटन को डेट किया है। फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं स्क्रीन पर उनकी कॉमिक टाइमिंग भी लाजवाब है। फिल्मों के साथ साथ वो एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। जेनिफर बेजुबान जानवरों के हित में अपनी आवाज बुलंद करती हैं। वो ADS कैंपेन को सपोर्ट करने और LGBT समुदाय का साथ देने के लिए भी चर्चा में रहती हैं। जेनिफर ग्रैविटी फॉल्स, ट्रिप टैंक और 2 ब्रोक गर्ल्स जैसे मशहूर टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकीं हैं।