बॉलीवुड में रिश्तों की डोर प्याज़ के छिलके की तरह है, जिसे जितना भी निकाल दो सिरा मिलना मुश्किल है। इन रिश्तों को अगर समझना चाहो तो माथा चकराने लगता है। ऐसा ही एक उलझन भरा रिश्ता बॉलीवुड की दो सुपरहिट एक्ट्रेस करीना कपूर और सोनम कपूर के बीच भी है। दरअसल यह दोनों ही दूर के रिश्ते के रिश्तेदार हैं, इस रिश्ते के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। बता दें कि करीना और सोनम दोनों के ही पूर्वज रिश्तेदार थे और पाकिस्तान के पेशावर में रहते थे यहीं से बंटवारे के बाद मुम्बई आये थे।
View this post on Instagram
फ़िल्म इंडस्ट्री के बिम्ब माने जाने वाले करीना कपूर के परदादा पाकिस्तान के पेशावर में रहते थे, और यहीं से मुम्बई आये थे। आज पृथ्वीराज कपूर की 4 पीढ़ी बॉलीवुड में काम कर रही है, और दुनियाभर में अपनी पहचान बना रही है। वहीं अगर सोनम कपूर की बात करें तो उनके दादा सुरिंदर सिंह भी पाकिस्तान के पेशावर से मुम्बई आये हुए थे। माना जाता है कि पृथ्वीराज कपूर ने ही सुरिंदर कपूर को पेशावर से मुम्बई बुलाया था, ताकि वो यहां अपनी आजीविका का इंतज़ाम कर सके। पृथ्वीराज कपूर और सुरिंदर सिंह दोनों एक दूसरे के कजिन भाई थे।
View this post on Instagram
इसके बाद पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर को तीन बेटे हुए जिनके नाम उन्होंने रणधीर, राजीव और ऋषि कपूर। वहीं अगर बात सुरिंदर सिंह की बात करें तो उनके तीन बेटे हुए बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर। अगर इस रिश्ते के बिनाफ़ पर कहा जा सकता है कि सोनम रिश्ते में करीना और रणबीर की बुआ लगती है। हालांकि रणबीर के साथ सोनम फ़िल्म सांवरिया में रोमांस भी कर चुकी है। अगर इस रिश्ते की और गहराई में जाओगे तो आप पाओगे कि जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर भी करीना और रणबीर की बुआ लगीं। वहीं अर्जुन कपूर इनके चाचा कहलायेंगे।
View this post on Instagram
वहीं अगर हम बात करें इनके करियर की तो करीना कपूर आखरी बार इरफान खान के साथ अंग्रेजी मीडिया में देखी गयी थी। वहीं उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्डा है जिसमें वे आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखेंगी। कहा जा रहा है कि करीना की यह फ़िल्म इस साल क्रिसमस तक रिलीज की जाएगी। वहीं सोनम कपूर अब ब्लाइंड फ़िल्म में दिखेंगी जिसे शोम मखीजा बना रहे हैं।