सुशांत सिंह राजपूत के इस दुनिया से चले जाने के बाद एक ही नाम था जिसने छप्पर फाड़ सुर्खियां हासिल की थी। वो नाम है सुशांत की गर्लफ्रैंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती। उन को ही एक्टर की इस हालत का आरोपी माना गया। मगर अभी तक उन पर किसी भी तरह के कोई आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। हालांकि ड्रग मामले में NCB ने उन्हें कुछ दिन के लिए हवालात की हवा जरूर खिलाई थी। फिलहाल रिया जामनत पर बाहर है।और अपनी सामान्य ज़िन्दगी में लौटने की कोशिश कर रही है। इसी समय रिया का एक वीडियो सामने आया है जो सुशांत के चाहने वालों को पसंद नहीं आ रहा है। जिसके बाद वो एक बार फिर सुशांत के फैंस के गुस्से का सामना कर रही है।
View this post on Instagram
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखोगे कि रिया चक्रवर्ती एयरपोर्ट पर मौजूद है। और सिक्युरिटी की प्रोसेज चल रही है। हालांकि सुशांत के फैंस को रिया का यूं आराम से अपनी ज़िंदगी को एंजॉय करना रत्तीभर भी पसंद नहीं आया। और यही वजह है कि वो एक बार फिर सुशांत के फैंस के गुस्से को सामना कर रही है। एक बार फिर उनके इस वीडियो पर अभद्र टिप्पणियां की गई। देखें वीडियो
View this post on Instagram
इस वीडियो में लोग सवाल उठा रहे हैं कि रिया एक जमानती मुजरिम है ऐसे में फिर वो शहर छोड़ कर कैसे जा सकती है। वहीं कुछ लोगो को यह आपत्ति है कि सुशांत जहां इस दुनिया में नहीं है वहीं रिया अपने जीवन का आनंद लेने से भी नहीं हिचकिचा रही। बता दें चाहे कॉमेंट्स में रिया के विकेशन ओर जाने की बातें चल रही हो मगर अभी आधिकारिक तौर पर रिया ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
View this post on Instagram
वायरल हो रहा यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्रफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है। इस वीडियो में रिया एक सामान्यसा सूट पहने नजर आ रही है। इसके साथ ही रिया ने मास्क और शील्ड भी लगाई है। गौरतलब है कि रिया अपने जीवन को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश में लगी हुई है। अभी बीते दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी वापसी की है। उन्होंने हाल ही में गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर की गीतांजलि पढ़ते हुए फोटो साझा की।