इन दिनों बॉलीवुड में ड्रग मामला काफी सुर्खियां बटोर रहा है। अभी तक नारकोटिक्स डिपार्टमेंट कई बड़ी अभिनेत्रियों से पूछताछ कर चुका है। वहीं करण जौहर के घर पर हुई कथित ड्रग पार्टी के वीडियो की भी जांच चल रही है। वीडियो में कथित रूप से सब सितारें एन्जॉय करते हुए दिख रहे थे, वहीं टेबल पर सफेद कलर का पावडर रखा हुआ था जिसे ड्रग माना जा रहा है। इस वीडियो में विक्की कौशल भी नज़र आ रहे हैं। आरोप लगा है कि इन्होंने भी उस दिन ड्रग का सेवन किया था। जिस पर अब पहली बार अभिनेता सामने आए हैं और उन्होंने अपना पक्ष रखा है।
गौरतलब है कि करण जौहर ने इस पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा था कि उनकी पार्टी में किसी ने ड्रग को छुआ भी नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वो उस रात पार्टी में अपनी माँ के साथ थे। इसी पार्टी पर विक्की ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उस रात पार्टी में ड्रग जैसी कोई चीज़ नहीं थी। अगर हम ड्रग ले रहे होते तो क्या करण वीडियो बना कर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर उसे डालते?
Karan Johar clarifies stand on media attacks regarding his July 2019 party and Dharma Productions executives. pic.twitter.com/PGx3CMuMYd
— Komal Nahta (@KomalNahta) September 25, 2020
विक्की कौशल ने आगे कहा कि ड्रग के बिना उस पार्टी में सब लोग अपने अपने तरीके से मस्ती कर रहे थे। बता दें कि एक वीडियो और वायरल हुआ था जिसके आधार पर आरोप लगाया जा रहा था कि विक्की कौशल और बाकी स्टार्स करण की पार्टी में ड्रग ले रहे थे। इस पर भी विक्की कौशल ने सफाई दी।
विक्की कौशल के अनुसार पार्टी में करण जौहर की माँ हीरू जौहर सब के ऊपर गंगा जल का छिड़काव कर रही थी। वीडियो में विक्की जो नाक की तरफ उंगली लगा कर बैठे हैं वो उनके अनुसार इसे ही साफ करने करने के प्रयास की थी, इसी को सब ने ड्रग मान लिया।
His daughter Zoya Akhtar was also in karan johar's Infamous Party's every one who attended the party is under scanner https://t.co/z2ttiZM4JT pic.twitter.com/jWXSARSLg6
— Chayan Chatterjee (@Satyanewshi) September 26, 2020
बता दें इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, वरुण धवन और शाहिद कपूर जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार उपस्थित थे।
विक्की ने आगे कहा कि वे पार्टी के 10 दिन पहले तक डेंगू से पीड़ित थे, इस दरमियाँ वे घर से बिल्कुल नहीं निकले थे। पार्टी के कुछ दिन पहले ही करण ने उन्हें फोन करके पार्टी के आमंत्रित किया था। उनके अनुसार वो उस समय डेंगू से उभरे ही थे इसलिए उनकी हालत ऐसी लग रही है कि उन्हें ड्रग लिया हो। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी व्यक्ति ने ड्रग का सेवन नहीं किया था।