हमारे बढ़े बूढ़े कह गए हैं कि अगर कुछ कमाना ही है तो शौहरत कमाओ दौलत खुदबखुद पीछे पीछे आ ही जाती है। आज जो जानकारी हम देने वाले हैं उससे आपको इस बात पर यकीनन और भी ज़्यादा हो जाएगा। दरअसल आप और हम अपने चहिते सितारे की हर अपडेट के लिए उनके सोशल मीडिया हैंडल जैसे ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करते हैं। उनके एक ट्वीट पर लाखों लोग रीट्वीट करते इंस्टा पर उनकी पोस्ट को जबरदस्त रिस्पांस देते हैं। और देखते ही देखते उन्हें वायरल भी कर देते हैं। मगर क्या आपको पता है हम जैसे फॉलोवर्स की वजह से सितारे अपनी तिजोरियां भी भरने का काम कर रहे हैं। दरअसल इन सेलिब्रिटीज़ को हमारे लाइक और शेयर से तो मुनाफा होता ही है वहीं एक पोस्ट करने की भी यह मोटी रकम लेते हैं।
हालांकि इन दिनों रिहाना इस चर्चा का मुख्य केंद्र बनी हुई है। मगर आपको बता दें बॉलीवुड के सितारे भी एक पोस्ट करने के करोड़ों रुपये वसूलते हैं। यह पोस्ट किसी ब्रैंड, व्यक्ति, संगठन या प्रायोजित स्थान की हो सकती है। तो आइए जानते हैं कौन कौन कलाकार कितनी रकम लेता है।
प्रियंका चौपड़ा
View this post on Instagram
पोस्ट करने के मामले में प्रियंका चौपड़ा बॉलीवुड के किसी भी कलाकार से सबसे ज़्यादा मोटी रकम वसूलती है। जी हां अगर आपको भी प्रियंका चौपड़ा से अगर कोई पोस्ट करवानी हो तो उसके करोड़ो रूपये चुकाने होंगे। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट शेयर करने के दो करोड़ रुपये चार्ज करती है। बता दें हाल ही में फोर्ब्स ने सबसे रईस इंस्टाग्रामर की लिस्ट निकाली थी, उसमें बॉलीवुड की देसी गर्ल का भी नाम शामिल था।
विराट कोहली
View this post on Instagram
चाहे ग्लैमर की दुनिया में बॉलीवुड कलाकारों का हल्ला हो मगर सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स के चाहने वालों की भी संख्या कम नहीं है। और यही वजह है कि सोशल मीडिया से पैसे कमाने वालों की सूची में क्रिकेटरों के भी नाम है। इन नामों में सबसे शीर्ष पर है विराट कोहली। जी हां जनाब इंडिया टीम के कप्तान और जबरदस्त बल्लेबाज विराट कोहली अपने इंस्टा एकाउंट पर एक पोस्ट करने के करीब डेढ़ करोड़ रुपये लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका के बाद विराट ही दूसरे ऐसे सेलिब्रिटी है जो सबसे ज़्यादा पैसों की डिमांड करते हैं।
अमिताभ बच्चन
View this post on Instagram
पैसे ले कर पोस्ट करने वालों की सूची में एक नाम बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले महानायक अमिताभ बच्चन का भी है। अमिताभ यूं तो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और अपने अकाउंट से दिन में कई पोस्ट करते रहते हैं। मगर क्या आपको पता है अमिताभ अपने अकाउंट से एक पोस्ट करने के करीब 50 लाख रुपये तक लेते हैं।
आलिया भट्ट
View this post on Instagram
प्रियंका और विराट की तरह ही महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट के भी सोशल मीडिया पर कई चाहने वाले हैं। और इन चाहने वालों को ही दिखा कर आलिया पोस्ट करने के करीब एक करोड़ रुपये वसूलती है।
नैना मुके
नैना मुके, हो सकता है कई लोगों के लिए यह नाम अनजाना हो मगर मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया कार्यक्रम को नजदीक से फॉलो करने वाले इन्हें अच्छे से जानते हैं। दरअसल अभिनेत्री नैना मुके कभी मिस महाराष्ट्र भी रह चुकी है। इनके भी सोशल मीडिया पर काफी फॉलोवर्स हैं। और यह एक पोस्ट करने के तकरीबन 5 लाख रुपये लेती हैं। बता दें इतनी रकम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ को भी अनुमन नहीं मिलती।
दरअसल सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के किसको कितने रुपये मिलेंगे वो तय करते हैं उनके कितने फॉलोवर्स है। यानी जितने ज्यादा फॉलोवर्स उतनी मोटी कमाई। इसके साथ ही पोस्ट पर कितने रिएक्शन आये, कितने लोगों ने लाइक किया, कितने शेयर हुए इससे भी दाम को आंका जाता है। तो अब आप समझ ही गए होंगे कि सोशल मीडिया और सितारे इतने ज़्यादा एक्टिव किस लिए होते हैं ? पैसे का चक्कर बाबू भैया..पैसे का चक्कर…